For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानें किसे मिला ICC के जून महीने का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, 2 भारतीय भी थे नॉमिनेटेड

नई दिल्ली। आईसीसी ने इस साल शुरू किये गये मंथली अवॉर्डस के लिये जून महीने के विजेताओं का चयन कर लिया है। आईसीसी ने जून महीने के अवॉर्ड के लिये न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे और काइल जैमिसन समेत साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी नॉमिनेट किया था। हालांकि लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर डेब्यू करते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी डेवॉन कॉन्वे ने जैमिसन और डिकॉक को पीछे छोड़ते हुए इस अवॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। डेवॉन कॉन्वे को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में पहला अर्धशतक लगाने के लिये आईसीसी के जून प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड दिया गया है।

डेवॉन कॉन्वे की शानदार बल्लेबाजी के चलते कीवी टीम ने 22 साल में पहली बार इंग्लैंड की सरजमीं पर न सिर्फ टेस्ट सीरीज जीती बल्कि 21 सालों से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को भी खत्म कर टेस्ट प्रारूप की चैम्पियनशिप जीतने वाली पहली टीम बनी। कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 76.50 की औसत से 306 रन बनाये और डेब्यू टेस्ट मैच में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में अर्धशतक पूरा करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज भी बने।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: आखिरी ओवर के रोमांच में भारतीय टीम ने मारी बाजी, 8 रन से हराकर सीरीज में की वापसी

कॉन्वे के अलावा इस अवॉर्ड की रेस में उनके हमवतन और टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत की कमर तोड़ने वाले हरफनमौला खिलाड़ी काइल जैमिसन का नाम भी शामिल था। कॉन्वे ने टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में 5 विकेट हॉल लिया और दोनों ही पारियों में भारतीय कप्तान विराट कोहली का बड़ा विकेट हासिल करने में कामयाब हुए। उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिये जैमिसन को फाइनल में मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी इस अवॉर्ड के लिये नॉमिनेट किया गया था, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में अहम पारियां खेलकर अपनी टीम को 3-2 से जीत दिलाई। वहीं महिलाओं की कैटेगरी में भारत की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा, स्नेह राणा और इंग्लैंड की सोफी एक्लेसटोन को नॉमिनेट किया गया था।

और पढ़ें: ENGW vs INDW: शैफाली वर्मा ने लिया कैथरीन ब्रंट से बदला, लगातार 5 गेंदों पर लगाये 5 चौके

इंग्लैंड की सोफी एक्लेसटोन ने इस रेस में दोनों भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। एक्लेस्टोन ने भारत के खिलाफ जारी द्विपक्षीय टेस्ट और वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाये जिसके चलते उनकी टीम ने 2-1 से वनडे सीरीज को जीता और टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ। वहीं पर शैफाली वर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था जबकि डेब्यूटेंट स्नेह राणा की शानदार गेंदबाजी और फिर दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी के चलते हार की कगार पर पहुंची भारतीय टीम टेस्ट मैच बचाने में सफल रही। इन खिलाड़ियों शानदार पारियों के लिये दोनों को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिये नॉमिनेट किया गया था।

Story first published: Monday, July 12, 2021, 15:05 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+