For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी किये अप्रैल के प्लेयर ऑफ द मंथ के नामिनेशन, बाबर आजम, फखर जमां को टक्कर दे रहा नेपाली खिलाड़ी

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को अप्रैल के महीने के लिये दिये जाने वाले प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड को लेकर नामांकित खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। इसके तहत आईसीसी ने पुरुषों में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और फखर जमान को नॉमिनेट किया है। वहीं पर आईसीसी अवॉर्डस में पाकिस्तान के इन दिग्गज बल्लेबाजों को टक्कर देने वाला तीसरा खिलाड़ी नेपाल क्रिकेट टीम का बल्लेबाज कुशल भुरतेल है। जबकि महिला क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेगन स्कट और न्यूजीलैंड की लेह कोस्पेरेक को नॉमिनेट किया गया है।

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस महीने खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे वनडे मैच में 94 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी जिसके बाद वो भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बने। इसके अलावा बाबर आजम ने टी20 सीरीज के तीसरे मैच में भी 59 गेंदों का सामना कर 122 रनों की पारी खेली और टीम को जिताने का काम किया।

और पढ़ें: मेगामिलियन के जरिये रातों रात बन सकते हैं करोड़पति, जानें कैसे लॉटोस्माइल के जरिये जीत सकते हैं 2736 करोड़

वहीं पर फखर जमां की बात करें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 शतक लगाने का काम किया था जबकि रनों का पीछा करते हुए 193 रनों की भी पारी खेली थी। हालांकि उनकी टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पर उनकी इस पारी ने सभी का दिल जीत लिया था।

वहीं नेपाल की टीम ने इस महीने नीदरलैंडस और मलेशिया के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलने का काम किया जिसमें बल्लेबाज कुशल भरतेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 4 अर्धशतक लगाकर 278 रन बनाने का काम किया। उनके इस प्रदर्शन के चलते नेपाल ने त्रिकोणीय सीरीज भी अपने नाम करने का काम किया।

और पढ़ें: धोनी को पीछे छोड़ ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने

महिला क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों में 155 रन बनाने का काम किया और टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी। हीली के दम पर कंगारू टीम ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा लगातार 24 वनडे मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं इस सीरीज के दौरान मेगन स्कट ने सबसे ज्यादा 7 विकेट हासिल कर जीत में अहम योगदान दिया। कीवी खिलाड़ी लेह कास्पेरेक की बात करें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे मैचों में 9 विकेट हासिल करने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 46 रन देकर 6 विकेट हासिल किये जो कि उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी रही।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 18:31 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+