For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जो रूट ने जीता आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड, अफरीदी-बुमराह को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से इस साल जनवरी में शुरू किये गये प्लेयर ऑफ द मंथ के अगस्त महीने का अवॉर्ड जारी कर दिया गया है, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ते हुए अवॉर्ड अपने नाम कर लिया और यह अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गये हैं। कप्तान जो रूट ने भारत के खिलाफ खेली गई इस सीरीज में रनों का अंबार लगाते हुए 3 शतक लगाये।

जो रूट ने 4 टेस्ट मैच की 7 पारियों में 94.00 की औसत से 564 रन बनाये जिसमें उन्होंने 3 शतकीय पारियां खेली। जो रूट ने नॉटिंघम की दूसरी पारी में शतक लगाया था वहीं पर लॉर्डस टेस्ट में भी 180 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं पर लीडस में भी शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब रही। अपनी शानदार पारियों के दम पर जो रूट ने केन विलियमसन को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट की रैंकिंग में पहला पायदान हासिल कर लिया है।

और पढ़ें: IPL 2021: जानें कौन हैं बेन ड्वॉरशुइस, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया क्रिस वोक्स का रिप्लेसमेंट

जो रूट ने जहां पुरुषों का प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता तो वहीं पर आयरलैंड की एमियर रिचर्डसन ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते महिलाओं का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया।

गौरतलब है कि आईसीसी की ओर से प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों कि लिस्ट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का नाम भी शामिल था। जहां शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में 18 विकेट हासिल कर अपनी टीम को सीरीज में बराबरी पर पहुंचाया तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह ने भी भारतीय टीम को सीरीज में 2-1 से अहम बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

और पढ़ें: IPL 2021: जल्द पिता बनने वाले हैं CSK के स्टार ऑलराउंडर, जनवरी में आयेगा नन्हा मेहमान

शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में 8 विकेट विकेट तो दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट हासिल कर इतिहास रचा था और एक मैच में 10 विकेट हासिल करने वाले पाकिस्तान के चौथे सबसे युवा गेंदबाज बने थे।

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह ने भी भारत के लिये शानदार प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी और बल्ले दोनों से योगदान दिया और भारत को लॉर्डस में पहले ऐतिहासिक जीत दिलाई तो वहीं पर चौथे टेस्ट मैच में भी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सीरीज का आखिरी मैच कोरोना वायरस के चलते रद्द करना पड़ा जिसकी वजह से सीरीज का फैसला अभी नहीं हो सका है और मामला आईसीसी के पास लंबित पड़ा है।

Story first published: Monday, September 13, 2021, 23:31 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+