For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021: जानें कौन हैं बेन ड्वॉरशुइस, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया क्रिस वोक्स का रिप्लेसमेंट

IPL 2021
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच कैंसिल होने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों में रोष नजर आ रहा है, जिसके चलते आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले इंग्लिश टीम के 3 खिलाड़ियों ने लीग में शामिल नहीं होने का फैसला करते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। इस फेहरिस्त में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान, दिल्ली कैपिटल्स के क्रिस वोक्स और सनराईजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो का नाम शामिल है।

जहां पंजाब किंग्स और सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने इन खिलाड़ियों के लिये पहले ही रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है तो वहीं पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी आखिरकार क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। पंजाब किंग्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को शामिल किया है तो वहीं पर सनराईजर्स हैदराबाद की टीम ने वेस्टइंडीज के शेमरन रदरफोर्ड को जगह दी है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी बेन ड्वारशुईस को रिप्लेसमेंट के तौर पर जगह दी है।

और पढ़ें: IPL 2021: गौतम गंभीर ने बताया क्यों UAE में सब पर भारी पड़ेगी मुंबई इंडियंस

बेन ड्वारशुईस की बात करें तो वह अभी तक 82 टी20 मैच खेल चुके हैं और 23.72 की औसत से 100 विकेट हासिल कर चुके हैं। बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलने वाले इस गेंदबाज की बात करें तो वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले छठे गेंदबाज हैं जिन्होंने 69 टी20 मैच खेलकर 85 विकेट हासिल किये हैं। वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिये टी20 ब्लास्ट में वॉर्सटेशायर की ओर से खेलते नजर आये थे , हालांकि उनको अभी भी अंतर्राष्ट्रीय मैच में डेब्यू करना बाकी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने रिप्लेसमेंट को लेकर बयान जारी कर कहा,'हमने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुईस को क्रिस वोक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के लिये शामिल किया है। वह जल्द ही यूएई में टीम के बायोबबल का हिस्सा बनते नजर आयेंगे।'

और पढ़ें: T20 World Cup से पहले पाकिस्तान ने मारा मास्टरस्ट्रोक, इन दो दिग्गजों को बनाया टीम का कोच

क्रिस वोक्स की बात करें तो आईपीएल के पहले हाफ में दिल्ली की ओर से खेलते हुए उन्होंने 3 मैचों में 5 विकेट हासिल किये थे। गौरतलब है कि चौथा टेस्ट मैच कैंसिल होने के बाद जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर और डेविड मलान ने टी20 विश्वकप की तैयारियों का हवाला देकर आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया तो वहीं पर क्रिस वोक्स ने एशेज सीरीज की तैयारियों के लिये काउंटी क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है।

आपको बात दें कि आईपीएल 2021 के दूसरे चरण से अपना नाम वापस लेने वाले इंग्लिश खिलाड़ियों में से डेविड मलान पहले प्लेयर थे जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम को शामिल किया।

Story first published: Monday, September 13, 2021, 22:41 [IST]
Other articles published on Sep 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+