नई दिल्ली। भले ही आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है लेकिन आईसीसी की ताजा टेस्ट रैकिंग लिस्ट ने उसे मुस्कुराने का एक मौका जरूर दे दिया है।
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैकिंग सीट में इंडिया टॉप पोजिशन पर है लेकिन इस मुकाम को पाने में भारत के भाग्य ने उसका साथ दिया है क्योंकि इंडिया को यह पोजिशन किसी मैच को जीतकर नहीं हासिल हुई है बल्कि यह तमगा उसे इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की वजह से मिला है।
आपको बता दें कि इन दोनों के बीच में हालिया टेस्ट सीरीज खेली गई जिसमें दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन औसत से भी खराब रहा और वो टेस्ट रैकिंग में नीचे आ गया जिसका फायदा भारत को मिला और वो नंबर वन पर जा बैठा। ताजा रैंकिंग में भारत के 110 अंक हैं जबकि इस लिस्ट में नंबर दो की पोजिशन आस्ट्रेलिया की है जिसके साथ भारत इन दिनों पांच वनडे की सीरीज खेल रहा है।
ताजा रैकिंग निम्नलिखित है..
1. भारत( 110 अंक)
2. आस्ट्रेलिया (109 अंक)
3. दक्षिण अफ्रीका (107 अंक)
4. पाकिस्तान (106 अंक)
5. इंग्लैंड (104 अंक)
6. न्यूजीलैंड(100 अंक)
7. श्रीलंका (89 अंक)
8. वेस्टइंडीज (76 अंक)
9. बांग्लादेश (47 अंक)
10. जिम्वाम्बे (5 अंक)