आईसीसी का बड़ा खुलासा, क्रिस गेल ने भी की थी धोनी के जैसे गलव्स पहनने की मांग
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को बलिदान बैज के चिह्न लगे दस्ताने पहनने की इजाजत ना देने के बाद आईसीसी ने एक ऐसे ही एक और मामले का खुलासा किया है। यह मामला वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल यानी 'यूनिवर्सल बॉस' से जुड़ा हुआ है। आईसीसी ने बताया है कि विश्व कप में क्रिस गेल भी धोनी की तरह ही अपने दस्तानों पर लोगो लगाकर खेलना चाहते थे।

यूनिवर्सल बॉस का 'लोगो' लगाना चाहते थे गेल
धोनी ने दस्तानों पर जहां बलिदाज बैज चिह्न लगाया था तो वहीं गेल अपने बैटिंग गलव्स पर यूनिवर्सल बॉस का लोगो लगाकर खेलना चाहते थे। लेकिन आईसीसी ने गेल की यह मांग भी तुरंत खारिज कर दी थी। आईसीसी के एक सूत्र ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी देते हुए बताया, 'धोनी की तरह ही गेल का अनुरोध भी नहीं स्वीकार किया गया था। गेल ने लगभग 45 दिन पहले यूनिवर्सल बॉस लोगो का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया था।'

तो मान ली जाती धोनी की मांग...
इतना ही नहीं, आईसीसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई और धोनी आईसीसी के सामने यह साबित करने में नाकाम रहे कि बलिदान बैज किसी राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय महत्ता से नहीं जुड़ा है। इस बारे में बताते हुए आईसीसी के सूत्र ने कहा, 'अगर बीसीसीआई और धोनी ये साबित करने में कामयाब हो जाते कि यह निशान उपरोक्त में किसी से भी संबंधित नहीं है तो हम बीसीसीआई के अनुरोध को स्वीकर कर सकते थे।'

ऐसे खत्म हुआ था धोनी गलव्स विवाद-
गौरतलब है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने खुद ही एक तरह से यू-टर्न लेते हुए साफ कह दिया था कि इस मामले में भारतीय टीम आईसीसी के नियमों का पालन करेगा। राय ने कहा, हम किसी नियम के खिलाफ नहीं जाएंगे। इस मामले में हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हम एक खेल राष्ट्र हैं।' विनोद राय के इस बयान के बाद अब धोनी के दस्तानों को लेकर पैदा हुआ विवाद भी खत्म होता नजर आ रहा है। इससे यह स्पष्ट हो चुका था कि धोनी आगे के विश्व कप मैचों में अपने दस्तानों पर बलिदान बैज नहीं लगाएंगे।
VIDEO: जब धोनी के छक्के को देख नतमस्तक हुए कोहली, रन लेना भी गए भूल
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
