विश्व कप के बीच शोएब अख्तर का सनसनीखेज खुलासा, बैन हो सकती है अफगान टीम
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की टीम विश्व क्रिकेट में अपने उभार का श्रेय भारत को देने में कभी भी कंजूसी नहीं करती है। भारत में देहरादून ही फिलहाल अफगान क्रिकेट टीम के घरेलू मैदान की तरह भूमिका निभा रहा है। माना जाता है अफगानिस्तान ने क्रिकेट का ककहरा पाकिस्तानियों से सीखा लेकिन इस खेल की असली बारिकियों का विकास उनको भारत के मार्गदर्शन में मिला। यह भी बात किसी से छुपी हुई नहीं है कि अफगानिस्तान की टीम पाक क्रिकेट को खास पंसद नहीं करती है। ऐसे में विश्व कप के पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच से पहले शोएब अख्तर का एक बड़ा बयान सामने आया है।

ये क्या बोल गए अख्तर
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस मैच से पहले एक वीडियो अपलोड की और उसमें अफगानिस्तान-पाकिस्तान-हिंदुस्तान त्रिकोण पर चर्चा की। वीडियो में साफ दिख रहा था कि शोएब अफगानिस्तान-हिंदुस्तान के बीच क्रिकेट नजदीकियों से खास खुश नहीं हैं। शोएब इस बात पर जोर देते हुए दिखाई दिए कि अफगानिस्तान को क्रिकेट पाकिस्तान ने ही सिखाई और देहरादून से पहले पेशावर, रावलपिंडी इस टीम का घरेलू मैदान हुआ करता था। साथ ही शोएब ने यह भी कहा कि हिंदुस्तान ने अफगानियों को क्रिकेट में सब सिखा दिया लेकिन परिपक्वता से कैसे खेला जाता है ये अभी तक नहीं सीखा पाया।
धोनी के फॉर्म और गेम पर विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान

अफगानिस्तान पर गिर सकती है गाज!
शोएब ने कहा, 'आज अफगानिस्तान की टीम दिल्ली, नोएडा जाती है। वे अब अच्छी टीम बन गए हैं। भारत ने उनके खेल में काफी निवेश किया है लेकिन उनमें इंडिया अब तक मैच्योरिटी नहीं डाल सका है, खासकर उनके बल्लेबाजों में।' उसके बाद शोएब ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे माफ करें। मैं बहुत विवादित बात कहने जा रहा हूं लेकिन आपको इसे सहन करना होगा। अगर आप आज की तारीख में अफगानी खिलाड़ियों के पहचान पत्र की जांच करेंगे तो वे सभी पेशावर के निकलेंगे और ये टीम इसके लिए बैन भी हो सकती है।'
'पाकिस्तान आपको मैच में कुचल देगा'
शोएब ने इसके साथ ही अफगानिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान वैसे तो अफगानिस्तान का मददगार है और वहां प्यार व शांति चाहता है लेकिन क्रिकेट के मैदान पर होने वाले मैच में कोई प्यार नहीं दिखेगा। बल्कि पाकिस्तान आपको क्रिकेट में कुचलकर रख देगा। आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम को अपने सेमीफाइनल की रेस जिंदा रखने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने बेहद जरूरी है। इनमें से एक मैच अफगानिस्तान के खिलाफ तो दूसरा मैच बांग्लादेश के खिलाफ होगा। अगर बाकी टीमों के मैच नतीजे भी पाक के हक में आते हैं तो पाकिस्तान नंबर चार पर पहुंचकर सेमीफाइनल में जा सकता है।
धोनी के फॉर्म और गेम पर विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
