गिलक्रिस्ट को नहीं पसंद आई टेस्ट क्रिकेट में ICC की यह 'नई सोच', बताया बकवास
नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाला एशेज इन दोनों टीमों के लिए हर क्रिकेट मैच और श्रृंखला से सर्वोपरि है। आखिर इसके पीछे की कहानी भी तो वैसी ही है। विश्व भर में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता या यूं कहें कि व्यूअरशिप बढ़ाने के इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) नई तरकीब और नए प्रयोग कर रहा है। लेकिन क्रिकेट दिग्गजों को उनकी यह कोशिश और नई सोच बहुत पसंद नहीं आई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज और सबसे शानदार विकेट कीपर रहे एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों की जर्सी पर उनक नाम और जर्सी नंबर को लिखे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस नए प्रयोग को बिल्कुल बकवास बताया है। जानिए उन्होंने एशेज के पहले दिन के खेल के बाद ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और क्या कहा।

गिली ने नई जर्सी को बताया बकवास
ऑस्ट्रेलियाई टीम के लीजेंड खिलाड़ी रहे एडम गिलक्रिस्ट ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खिलाड़ियों की टेस्ट जर्सी पर नंबर और उनके नाम लिखे जाने से नाराज दिखे। उन्होंने एशेज के पहले टेस्टस शुरू होने के तुरंत बाद कहा कि " एशेज शुरू होने वाला है, हो सकता है मेरी बात थोड़ी ओल्ड फैशन लगे लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जर्सी पर नाम और नंबर मुझे बहुत पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने चंद मिनट बाद ही कहा कि "अगर सच पूछें तो मैं अपनी माफी वापस लेना चाहता हूँ,अगर सच पूछें तो टेस्ट जर्सी पर नाम और नंबर बड़ा ही बकवास लग रहा है।"

142 साल में पहली बार हुआ यह कमाल
ICC ने टेस्ट खिलाड़ियों की जर्सी पर जर्सी नंबर की शुरुआत इसलिए की ताकि क्रिकेट फैंस आसानी से खिलाड़ियों को पहचान सकें। 142 साल के क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज में होने वाला टेस्ट मुकाबला पहला ऐसा मैच बना जहां दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों ने अपनी जर्सी पर नाम और नंबर के साथ मैच खेला। एशेज के पहले टेस्ट से ही ICC के पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का भी आगाज हो गया है।
कोहली ने शेयर की अपनी 'SQUAD' की तस्वीर, यूजर्स ने पूछा रोहित कहां है ?

क्या है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप
ICC के इस मेगा इवेंट में टेस्ट रैंकिंग में शामिल टॉप 9 टीमें भाग लेंगी। भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान,न्यूजीलैंड, श्रीलंका, विंडीज और बांग्लादेश इस इवेंट की मुख्य टीमें होंगी। एशेज के अलावा विंडीज और भारत के बीच होने वाला दो टेस्ट मैच भी इस चैंपियनशिप का हिस्सा होगा। दो साल के इस मेगा इवेंट के दौरान सभी 9 टीमों को 3 मैच घरेलू सरजमीं पर और 3 विदेश में खेलने होंगे। इस चैंपियनशिप के तहत खेले जाने वाली सीरीज में टीमों को कम से 2 और अधिक से अधिक से अधिक 5 टेस्ट खेलने होंगे। इस इवेंट में कुल 72 टेस्ट मैच खेले जाएंगे और 27 द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज भी खेले जाएंगे।

कैसे मिलेंगे अंक
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हर एक टेस्ट सीरीज 120 अंकों का होगा। अगर टेस्ट सीरीज 2 मैचों का है तो हर एक मैच 60 अंकों का होगा। 3 टेस्ट के सीरीज होने पर 40 अंकों का, 4 टेस्ट मैच का होने पर 30 अंकों का वहीं 5 टेस्ट मैच की सीरीज होने पर हर एक मैच 24 अंकों का होगा। सीरीज के मैचों की संख्या के मुताबिक जीतने वाली टीम को अंक मिलेंगे। 2 मैच की सीरीज में जीतने वाली टीम को 60 अंक मिलेंगे। टाई मैच के लिए 30 अंक और मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में 20 अंक मिलेंगे। हारने वाली टीम को कोई भी अंक नहीं मिलेगा। टेस्ट सीरीज के कुल मैचों के मुताबिक जीत, टाई और ड्रॉ के अंक बांटे जाएंगे। इस इवेंट में एक टीम के पास अधिकतम 720 अंक हासिल करने का मौका होगा। दो साल के अंत में प्वाईंट्स के मुताबिक दो बेस्ट टीमों के बीच इंग्लैंड में जून 2021 में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया इस चैंपियनशिप में 22 अगस्त को विंडीज में अपना पहला मैच खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
