For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 Rankings: टॉप 10 में इकलौते भारतीय रोहित शर्मा, कोहली-धवन बाहर, जानें कौन कहां

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप करने और भारत दौरे पर आई साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से सीरीज ड्रॉ करने के बाद लंबे समय से आईसीसी रैंकिंग की टॉप 10 लिस्ट से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और शिखर धवन एक बार फिर टॉप 10 की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं बल्लेबाजों की आईसीसी टी20 रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल इकलौते भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा को भी एक पायदान का फायदा हुआ है। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा अब आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि भारतीय कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बुधवार को जारी हुई ताजा आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल होने के और करीब पहुंच गए हैं।

रोहित शर्मा 664 अंको लेकर इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स के साथ संयुक्त रूप 8वें स्थान पर बने हैं। जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 72 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली एक पायदान ऊपर चढ़ गए हैं और अब 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रही टी20 सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी और पहले मैच में 40 और दूसरे में 36 रन का स्कोर किया था। शिखर धवन को अपनी इन पारियों की बदौलत 3 पायदान का फायदा हुआ है और वो 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

और पढ़ें: आखिर क्या है जसप्रीत बुमराह को बाहर करने वाला स्ट्रेस फ्रैक्चर, क्या है लक्षण और बचाव

गेंदबाजों की रैंकिंग में वॉशिंगटन सुंदर को शानदार स्पैल डालने का फायदा हुआ है और वो 8 पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि भारत के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करने वाले साउथ अफ्रीकी कप्तान क्विंटन डि कॉक को 19 पायदान का फायदा हुआ है। डिकॉक 49वें से स्थान से 30वें स्थान पर पहुंच गए है। भारत के खिलाफ डिकॉक ने पहले मैच में 52 और दूसरे मैच में नाबाद 79 रन बनाए थे।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के चाइनामैन स्पिनर तबरेज शम्सी भी छलांग लगाते हुए गेंदबाजों की सूची में टॉप 20 में पहुंच गए हैं जबकि एंडिल फेलुक्वायो अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 7वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं।

और पढ़ें: अब WWE के रिंग में नजर आयेगा पहला भारतीय बेसबॉल खिलाड़ी, जानें कैसा रहा सफर

इस बीच जिम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मास्कादजा ने 22वें स्थान पर रहते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया जबकि अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान त्रिकोणीय सीरीज में 7 विकेट लेकर टॉप 10 में पहुंच गए हैं। टीम रैंकिंग में भारत चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान पहले, इंग्लैंड दूसरे और साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 20:31 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+