For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी की साल की आखिरी T20 Rankings, विराट-सेफर्ट को फायदा, टॉप 10 में साउदी

ICC T20 Rankings: नई दिल्ली। साल 2020 खत्म होने की कगार पर है और मंगलवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गये तीसरे टी20 मैच के साथ ही इस साल का आखिरी टी20 मैच खत्म हो गया। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इस साल की आखिरी टी20 रैंकिंग्स (T20 Rankings) जारी की है, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को एक पायदान का फायदा हुआ है तो वहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सेफर्ट (Tim Seifiert) को सबसे ज्यादा हुआ है। टिम सेफर्ट ने 24 पायदान की छलांग लगाई और टॉप 10 में जगह बनाते हुए 9वें पायदान पर पहुंच गये हैं।

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज का फायदा हुआ है और अब वो 7वें पायदान पर पहुंच गये हैं। आईसीसी (ICC) की इस लिस्ट में टॉप 5 बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के डेविड मलान पहले पायदान पर तो पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे पायदान पर काबिज हैं। वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल तीसरे पायदान पर बरकरार हैं तो चौथे पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और पांचवे पर साउथ अफ्रीका के वैनडर दुसां काबिज हैं।

और पढ़ें: विजडन ने जारी की सदी के बेस्ट ODI प्लेयर्स की World 11, सचिन बाहर, कपिल बनें कप्तान

वहीं पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 6 विकेट हासिल करने वाले टिम साउथी को भी 6 पायदान का फायदा हुआ है और अब वो आईसीसी (ICC) के तीनों प्रारूपों की रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो गये हैं। साउथी टी20 रैंकिंग में 7वें पायदान पर पहुंचे तो वहीं वनडे में नौंवे और टेस्ट में चौथे पायदान पर काबिज हैं।

गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में भारत और पाकिस्तान का कोई भी गेंदबाज टॉप 10 में शामिल नहीं है। वहीं अफगानिस्तान के राशिद खान और मुजीब रहमान पहले-दूसरे पायदान पर काबिज हैं। राशिद खान के पास 736 रेटिंग प्वाइंट हैं तो वहीं मुजीब के नाम 730 प्वाइंटस हैं। वहीं इंग्लैंड के लिये आदिल रशीद तीसरे और और क्रिस जॉर्डन 10वें नंबर पर काबिज है।

और पढे़ं: AUS vs IND: इशांत शर्मा ने की अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की तारीफ, कहा- रखते हैं गेंदबाजों का खास ख्याल

इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिये एडम जाम्पा चौथे और एश्टन एगर छठे पायदान पर काबिज हैं तो वहीं न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी 7वें और मिशेल सैंटनर 9वें पायदान पर काबिज हैं। साउथ अफ्रीका के तबरेज शम्सी इस लिस्ट में 5वें पायदान पर काबिज हैं जबकि वेस्टइंडीज के लिये शेल्डन कॉट्रेल 8वें पायदान पर शामिल हैं।

Story first published: Wednesday, December 23, 2020, 18:56 [IST]
Other articles published on Dec 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+