For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 World Cup के फाइनल में दर्शकों की पूरी क्षमता से वापसी चाहता है BCCI, यूएई सरकार को मनाने में जुटा

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद खेले जाने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन 17 अक्टूबर से ओमान और यूएई में खेला जाना है, हालांकि मेजबानी के अधिकार अभी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पास हैं। इस बीच बीसीसीआई ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ मिलकर यूएई की सरकार से 14 नवंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मैच के लिये दर्शकों को पूरी क्षमता को मैच देखने की मंजूरी चाहता है। बीसीसीआई और ईसीबी इसको लेकर यूएई सरकार से बात कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई से इस मामले पर जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि भारतीय बोर्ड 25,000 लोगों को शोपीस इवेंट का फाइनल देखने का इच्छुक है और इसके लिए यूएई के अधिकारियों से अनुमति की मांग कर रहा है।

उन्होंने कहा,'बीसीसीआई और ईसीबी विश्वकप के फाइनल मैच के लिये दर्शकों फुल कैपेसिटी से वापसी चाहता है। अगर सभी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अनुमति मिल जाती है तो फाइनल मैच में जबरदस्त माहौल देखने को मिलेगा। बीसीसीआई और ईसीबी के अधिकारी इसी उम्मीद में हैं कि उन्हें अनुमति मिल जायेगी।'

और पढ़ें: IPL 2021: क्या हार की हैट्रिक के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचेगी मुंबई, जानें क्या है क्वालिफिकेशन के समीकरण

उल्लेखनीय है कि यूएई में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के लिये यूएई सरकार ने पहले ही कोविड -19 प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए दर्शकों की वापसी को हरी झंडी दे दी है। इन नियमों के अनुसार दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों को स्टैंड में प्रवेश करने से 48 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं है, लेकिन मैच में एंट्री करने के लिये कोविड वैक्सिनेशन की दोनों डोज के सर्टिफिकेट की जरूरत जरूर है।

वहीं शारजाह के मैदान पर चीजें थोड़ी अलग है जिसमें फैन्स को स्टेडियम में एंट्री के लिये कम से कम 16+ आयु होनी चाहिये और उन्हें वैक्सिनेशन के कम से कम एक डोज के साथ भी एंट्री मिल सकती है। हालांकि फैन्स को उसके लिये कम से कम 48 घंटे पहले एक कोरोना टेस्ट कराना होगा और उसकी रिपोर्ट के साथ एंट्री मिल सकती है। इसके अलावा अगर अल होसन ऐप पर फैन्स की स्टेटस रिपोर्ट ग्रीन रहती है तो उन्हें एंट्री की इजाजत मिल जायेगी।

वहीं पर अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में 16 से ऊपर के दर्शकों को एंट्री के लिये वैक्सीनेशन के साथ-साथ 48 घंटे पहले कराया गया पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट भी होनी चाहिये। वहीं 12-15 आयु वर्ग के लोगों के लिये वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट होना जरूरी नहीं है लेकिन पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट होना जरूरी है। 12 साल से कम के दर्शकों के लिये एक 21 साल के व्यस्क का साथ होना जरूरी है।

और पढ़ें: अबुधाबी में लास्ट बॉल थ्रिलर के बीच हुई रिकॉर्ड की बरसात, जडेजा-नरेन के नाम हुए खास आंकड़े

गौरतलब है कि आईसीसी टी20 विश्वकप का आगाज 17 अक्टूबर से ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच राउंड 1 ग्रुप बी मुकाबले से शुरू होगा, तो वहीं पर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर से अपने कैंपेन का आगाज करेगी।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी के मैदान पर खेलना है जबकि दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में आयोजित किया जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मैचों के लिये एक-एक रिजर्व डे रखा गया है। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 नवंबर, रविवार को दुबई में होगा, जिसके लिये एक दिन का रिजर्व डे रखा है।

Story first published: Monday, September 27, 2021, 18:28 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+