अबुधाबी में लास्ट बॉल थ्रिलर के बीच हुई रिकॉर्ड की बरसात, जडेजा-नरेन के नाम हुए खास आंकड़े
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमिययर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है, जहां पर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की हासिल कर ली है। वह प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहद रोमांचक टक्कर देखने को मिली जिसमें सीएसके की टीम ने आखिरी गेंद पर मैच को अपने नाम कर लिया और अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई।
और पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ फिर चमके हर्षल पटेल, हैट्रिक लगाकर नाम किये कई रिकॉर्ड
केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत के बावजूद 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केकेआर की इस पारी में राहुल त्रिपाठी (45) और नितिश राणा (33) ने अहम पारियां खेली तो वहीं पर दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल ने भी अहम पारियों का योगदान दिया। जवाब में सीएसके की टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ (40) और फाफ डुप्लेसिस (43) के दम पर सधी हुई शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 74 रनों की साझेदारी की। हालांकि मध्यक्रम में सीएसके ने कई विकेट खो दिये जिसके चलते लय कोलकाता के पक्ष में चली गई और सीएसके की टीम को रविंद्र जडेजा की पारी के चलते आखिरी गेंद पर जीत मिली।

मुंबई को पछाड़ सीएसके बनी टॉप टीम
इस जीत के साथ ही अबुधाबी के मैदान पर रिकॉर्डों की झड़ी लग गई है। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरी बार हुआ है जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर हराने का काम किया है। सीएसके ने इससे पहले आईपीएल 2020 में खेले गये मैच में दुबई के मैदान पर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी जिसमें सीएसके को 6 विकेट से जीत मिली थी। वहीं पर 2012 में भी कोलकाता की टीम को 5 विकेट से मात दी थी। इतना ही नहीं आखिरी गेंद पर जीत हासिल करने के मामले में सीएसके की टीम टॉप पर काबिज हो गई जिसने 7 बार जीत हासिल की है और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार यह कारनामा करने वाली टीम बन गई है। इस लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस का है जिसने 6 बार जीत हासिल की है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आखिरी गेंद पर मैच हारने वाली टीम के मामले में टॉप पर पहुंच गई है जिसे 6 बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई की टीम यहां पर भी दूसरे पायदान पर काबिज है जिसे 5 बार आखिरी गेंद पर हार मिली है।

केकेआर के खिलाड़ियों के नाम हुए खास आंकड़े
केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन के लिये यह आईपीएल की 6 पारियों में 5वीं बार देखने को मिला है जब वो सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं और लगातार खराब फॉर्म का शिकार हो रहे हैं। वहीं पर केकेआर के लिये सुनील नरेन ने 150 विकेट पूरे कर लिये हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये यह कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं। नरेन ने अंबति रायडु को आईपीएल के इतिहास में तीसरी बार अपनी गेंद का शिकार बनाया है। इस मैच के साथ ही केकेआर की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में पावरप्ले के दौरान स्पिनर्स के हाथों 27 ओवर्स की गेंदबाजी करा दी है, वहीं दूसरी ओर सीएसके की टीम ने एक भी ओवर स्पिन गेंदबाज से नहीं कराया है। केकेआर के लिये स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने तीसरी बार महेंद्र सिंह धोनी को अपना शिकार बनाया है और तीनों बार बोल्ड कर अपना विकेट हासिल किया है। धोनी ने केकेआर के खिलाफ पिछली 4 पारियों में से 3 बार अपना विकेट वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ खोया है।

सीएसके के खिलाड़ियों के नाम हुए यह रिकॉर्ड
वहीं सीएसके के लिये सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड़ चौथी जोड़ी बन गई है जिसने एक सीजन में पारी का आगाज करते हुए 500 से ज्यादा रन जोड़ लिये हैं। रविंद्र जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 2 छक्के लगाकर आईपीएल में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह सीएसके के लिये यह कारनामा करने वाले 8वें खिलाड़ी बन गये हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर ने इस मैच में केकेआर के खिलाफ आईपीएल का अपना दूसरा इकनॉमिकल स्पेल फेंका जिसमें 4 ओवर्स के कोटे में सिर्फ 20 रन दिये और 20 विकेट हासिल किये। वहीं सैम कर्रन ने आईपीएल के खिलाफ अपना दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका और दोनों बार ही केकेआर के खिलाफ यह कारनामा किया है। सैम कर्रन ने आईपीएल के इसी सीजन में पहले 58 रन दिये थे तो वहीं पर इस मैच में 56 रन दिये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications