For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अगर T20 विश्व कप की मेजबानी चाहता है भारत तो माननी पड़ेगी यह शर्त, जानें कहां कराने होंगे सारे मैच

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को हुई एसजीएम की बैठक में कई अहम फैसले लिये जिसमें आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन सितंबर-अक्टूबर की विंडो के दौरान यूएई में कराने का फैसला किया है तो वहीं पर भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के आयोजन को लेकर आईसीसी से एक महीना और देखने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी इस मुद्दे पर 1 जून को होने वाली बैठक में फैसला लेने वाली है, हालांकि बीसीसीआई चाहती है कि आईसीसी इस मुद्दे पर फैसला लेने से पहले कम से कम 30 जून या 1 जुलाई तक का इंतजार कर ले।

और पढ़ें: जब आधी रात को एक घंटा ड्राइव कर माफी मांगने पहुंचे ऋषभ पंत, जानें क्या है मामला

भारत में जारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच बीसीसीआई को आईपीएल को उस वक्त बीच में रोकना पड़ा जब इस संक्रमण ने बायोबबल में प्रवेश कर लिया, ऐसे में भारत को मेजबानी का अधिकार बचाये रखने के लिये काफी जोर लगाना पड़ेगा और एक ऐसा प्लान आईसीसी के सामने रखना होगा जिससे न सिर्फ खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो बल्कि टूर्नामेंट के सुचारू रूप से पूरा होने का भरोसा भी मिले।

और पढ़ें: PSL 6: सरफराज अहमद समेत 11 सदस्यों नहीं मिली फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत, जानें क्या है कारण

9 शहरों में विश्व कप कराना बीसीसीआई पर पड़ेगा भारी

9 शहरों में विश्व कप कराना बीसीसीआई पर पड़ेगा भारी

हालांकि बीसीसीआई ने मौजूदा समय में टी20 विश्व कप को आयोजित करने के लिये जो प्लान तैयार किया है उससे यह होता नजर नहीं आ रहा है और अगर भारत को टी20 विश्व कप की मेजबानी को अपने पास बनाये रखना है तो उसे कुछ खास कदम उठाने होंगे। मौजूदा प्लान के अनुसार बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप को 9 शहरों में आयोजित करने का फैसला किया है जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद, बेंगलुरू, धर्मशाला, हैदराबाद और लखनऊ का नाम शामिल है।

गौरतलब है कि भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये 16 टीमों ने क्वालिफाई किया है, ऐसे में 16 टीमों के खिलाड़ी और उसके सपोर्टिंग स्टाफ के लिये बायोबबल का इंतजाम करना और वो भी 9 शहरों में काफी बड़ा टास्क हो सकता है। अगर बीसीसीआई इसी प्लान पर काम करती है तो आईपीएल की ही तरह खिलाड़ियों को ट्रैवल करना होगा जिसका मतलब है कि एक बार फिर से बायोबबल में कोरोना संक्रमण फैलने का मौका बन जायेगा।

अगर चाहिये टी20 विश्व कप की मेजबानी तो करना होगा यह काम

अगर चाहिये टी20 विश्व कप की मेजबानी तो करना होगा यह काम

ऐसे में अगर बीसीसीआई को टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है तो उसे इंडियन सुपर लीग की तरह इस पूरे टूर्नामेंट को एक ही राज्य में आयोजित कराना होगा। आईएसएल के दौरान पूरा टूर्नामेंट गोवा में आयोजित किया गया और लगभग 5 महीने तक चले इस टूर्नामेंट को बिना किसी परेशानी के पूरा किया गया। इस दौरान न तो बायोबबल टूटने का मामला सामने आया और न ही कोरोना संक्रमण का।

इन दो शहरों में हो सकते हैं विश्व कप के सारे मैच

इन दो शहरों में हो सकते हैं विश्व कप के सारे मैच

बीसीसीआई के पास टी20 विश्व कप को आयोजित कराने के लिये दो ऑप्शन है या तो वो इसे सिर्फ एक ही शहर में सीमित कर दे या फिर उसे आस-पास के दो शहरों में आयोजित करे, ताकि खिलाड़ियों को कम ट्रैवल करना पड़े और बायोबबल में कोरोना संक्रमित होने के मौके कम हो जायें। ऐसे में बीसीसीआई पूरा विश्व कप मुंबई में आयोजित करा सकता है या फिर अहमदाबाद और मुंबई को संयुक्त रूप से मेजबानी दे सकता है। आपको बता दें कि अगर बीसीसीआई को अपनी मेजबानी बरकरार रखनी है तो उसे जल्द ही इस पर कोई न कोई फैसला लेना होगा।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 22:11 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+