For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 World Cup में वापसी पर एबी डिविलियर्स ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है प्लान

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कोहराम के चलते हर क्षेत्र की तरह क्रिकेट जगत भी इस समय ठप्प पड़ा हुआ है। हालांकि फैन्स के दिल में अब भी एक ख्याल है कि कैसे किसी तरह यह बीमारी जल्द से जल्द खत्म हो जाये ताकि मैदान पर वो अपने दिग्गज खिलाड़ियों को फिर से खेलता देख सकें। इस बीच जहां लोगों के दिमाग में इंडियन प्रीमियर लीग के आयोजन की बात है वहीं अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी नजर है।

और पढ़ें: हार्दिक पांड्या का खुलासा, बताया आखिर क्यों पसंद है वेस्टइंडीज प्लेयर्स की तरह दिखना

टी20 विश्व कप में कौन सी टीम इस बार का खिताब जीतेगी यह सवाल जोरों पर है तो वहीं यह सवाल भी है कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम को विश्व कप खिताब जिताने के लिये पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स संन्यास खत्म कर मैदान पर वापसी करेंगे और मैदान पर फैन्स का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए डिविलियर्स ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा कि वह इसे लेकर देखो और इंतजार करो की नीति को अपना रहे हैं।

और पढ़ें: 20 साल बाद हरभजन सिंह का खुलासा, सचिन तेंदुलकर की वजह से मिस हुई थी द्रविड़ लक्ष्मण की ऐतिहासिक पारी

आईसीसी टी20 विश्व कप में वापसी पर जानेंं क्या बोले

आईसीसी टी20 विश्व कप में वापसी पर जानेंं क्या बोले

एबी डिविलियर्स ने आईसीसी टी20 विश्व कप के लिये वापसी को लेकर कहा कि वह संन्यास से वापसी के मुद्दे पर चीजों को आराम से ले रहे हैं और जल्द ही आईपीएल में खेलने के बाद वह स्थिति पर साफ करेंगे।

उन्होंने कहा, 'देखते हैं कि क्या होता है। इस समय मेरा ध्यान इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की मदद करने पर है। इसके बाद हम बैठेंगे और बाकी के बचे साल के बारे में बात करेंगे। देखते हैं कि क्या होता है।'

अधर में लटका है आईपीएल का भविष्य

अधर में लटका है आईपीएल का भविष्य

हालांकि आईपीएल 2020 को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं हो सका है। जहां बीसीसीआई और सभी फ्रैंचाइजियां इस लीग के आयोजन को लेकर पूूरी मेहनत से जुटी हुई हैं वहीं कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए फैसला पूरी तरह से भारत सरकार और स्वास्थ विभाग के जिम्मे है।

डिविलियर्स ने 2018 आईपीएल के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने उस समय कहा था कि वह तब संन्यास लेना चाहते हैं, जब वह अच्छी खासी क्रिकेट खेल रहे हों। उस समय वो व्यस्त कार्यक्रम से काफी थकावट महसूस कर रहे थे। यह इस तरह की बात है जिसे लेकर विराट कोहली भी हालिया दौर में मुखर रूप से बोलते रहे हैं।

आजकल खिलाड़ियोंं पर है ज्यादा बोझ

आजकल खिलाड़ियोंं पर है ज्यादा बोझ

एबी डिविलियर्स का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिये काम का बोझ उसकी निजी जिम्मेदारी और निजी फैसला है। लेकिन साथ ही वह मानते हैं टॉप खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से ज्यादा थकावट होती है, जिसका एक कारण खेल से ज्यादा उससे जुड़ी गतिविधियों में भाग लेना है।

उन्होंने कहा, 'हर खिलाड़ी को अपनी स्थिति देखनी चाहिए और अपने फैसले लेने चाहिए। मैं जीवन में उस स्थिति में पहुंच गया था जब मैं अपनी पत्नी और दोनों बेटों को ज्यादा देखना चाहता था और परिवार तथा क्रिकेट में एक सामंजस्य बैठाना चाहता था। इस समय शीर्ष खिलाड़ियों से ज्यादा उम्मीद की जाती है, लेकिन हर खिलाड़ी को फैसला लेना चाहिए की वो क्या कर सकता है और क्या नहीं।'

डिविलियर्स ने बताया अपनी फिटनेस का राज

डिविलियर्स ने बताया अपनी फिटनेस का राज

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद एबी डिविलियर्स ने कई देशों में खेले जानी वाली टी20 लीग में खेलना जारी रखा है। इस दौरान उनकी फिटनेस देखने लायक है जो कई युवाओं के लिये मिसाल की तरह काम करती है। अपनी फिटनेस का राज बताते हुए डिविलियर्स ने कहा कि यह सिर्फ अनुशासन का कमाल है।

उन्होंने कहा, 'अनुशासन कुंजी है। सही खाना खाना और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। यह आदत बन जाती है। यह बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।'

Story first published: Thursday, March 19, 2020, 14:33 [IST]
Other articles published on Mar 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+