
पांड्या ने बताया क्यों पसंद है कैरिबियाई लुक रखना
बावजूद इन सब चीजों के हार्दिक पांड्या ने बताया कि आखिरकार उन्हें कैरिबियाई लुक इतना ज्यादा क्यों पसंद है जिसके चलते हमेशा उनके स्टाइल में वेस्टइंडियन प्लेयर्स की झलक देखने को मिल जाती है।
इसके जवाब में हार्दिक पांड्या ने कहा,' मुझे कैरिबियाई लोगों का अंदाज पसंद है, जिस तरह से वो खुलकर जीते हैं मैं अपने जीवन में उसे ही फॉलो करना चाहता हूं। मुझे एक्टिंग करनी नहीं आती, यह मेरे अंदर स्वाभाविक है।'

वेस्टइंडीज के कल्चर में ही जुनून है
हार्दिक पांड्या ने कैरिबियाई देशों की संस्कृति पर बात करते हुए कहा वहां के लोगों में आपको एक अलग तरह का जुनून देखने को मिलता है। उनका हर काम एक अलग अंदाज और स्टाइल का होता है।
उन्होंने कहा,' सोशल मीडिया पर लोग मुझे कैरिबियन बुलाते हैं, पर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि लोग जैसा देखते हैं वैसा नाम रख देते हैं। मुझे वेस्टइंडीज के लोगों का कल्चर बहुत जुनूनी और स्टायलिश लगता है इसलिये मैं उन्हें फॉलो करता हूं।'

डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में खेली ताबड़तोड़ पारियां
गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाये हों लेकिन चोट से उबरकर उन्होंने भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट डीवाई पाटिल में रनों की बरसात कर दी। हार्दिक पांड्या ने टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में 2 बार शतक लगाया और एक बार 20 छक्कों की मदद से 158 रनों की पारी भी खेली।
हार्दिक पांड्या ने अपना आखिरी टी20 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ सितंबर 2019 में खेला था जबकि विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से वह आज तक एकदिवसीय मैच नहीं खेल पाये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
