ICC T20 World Cup: 16 साल बाद विश्व कप में पहुंची यह टीम, नीदरलैंड ने तीसरी बार किया क्वालिफाई
नई दिल्ली। नीदरलैंड्स और नामीबिया ने यहां जारी टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के अपने-अपने प्ले-ऑफ मुकाबले को जीतकर अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। विश्व कप अगले साल आस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड भी टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही हैं। नामीबिया ने ओमान को एक कड़े मैच में 54 रनों से शिकस्त दी। 2003 में 50 ओवर के विश्व कप में शामिल होने के बाद से नामीबिया का यह पहला सीनियर विश्व कप होगा। पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड पहले ही अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी है। विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
और पढ़ें: कोलकाता में ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट की गवाह बनेंगी शेख हसीना, गांगुली का न्यौता स्वीकार
मंगलवार को हुए पहले मैच में नीदरलैंड्स ने ब्रेंडन गलोवेर के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (12 रन पर चार विकेट) के दम पर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के क्वॉलीफाइंग प्लेऑफ में यूएई को आठ विकेट से हराकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया। नीदरलैंड्स ने यह जीत फ्रेड क्लासेन, पॉल वेन मीकरन, ब्रैंडन ग्लोवर और टिम वेन डेर गुटेन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर हासिल की।

यूएई को हरा नीदरलैंड्स ने तीसरी बार किया क्वालिफाई
नीदरलैंड ने यूएई को 20 ओवर में नौ विकेट पर 80 रन ही बनाने दिये और फिर महज 15.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए बेन कूपर ने 41 गेंद में 53 रन बनाये। यह तीसरी बार है जब नीदरलैंड्स टी-20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब हुई है। इससे पहले, वह 2014 में बांग्लादेश और 2016 में भारत में हुए विश्व कप में हिस्सा ले चुकी है।

इंग्लैंड को हरा कर पहले भी कर चुकी है उलटफेर
यूएई के कप्तान अहमद रजा के टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उलटा पड़ गया और टीम ने नौ रन तक पांच विकेट गांवा दिये। रजा (22) वाहीद अहमद (19), मोहम्मद बूता (16) और सुल्तान अहमद (11) ही दोहरे आंकडे में पहुंच सके। नीदरलैंड के लिए गलोवेर को पाल वैन मेकीरेन और टी वैन डेर गुगटेन का अच्छा साथ मिला जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाए।
नीदरलैंड ने 2009 और 2015 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को हराया है। शुक्रवार को सेमीफाइनल में उसका सामना आयरलैंड से होगा।

16 साल बाद नामिबिया ने किया क्वालिफाई
2003 में 50 ओवर के विश्व कप में शामिल होने के बाद से नामीबिया का यह पहला सीनियर विश्व कप होगा। नीदरलैंड्स टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गयी। इससे पहले पपुआ न्यू गिनिया और आयरलैंड ने क्वालीफाई किया है। यूएई के पास भी हालांकि टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका होगा लेकिन इसके लिए उन्हें करो या मरो मैच में स्काटलैंड को हराना होगा।
विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
