For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 World Cup Qualifier: पीएनजी को हराकर नीदरलैंड ने जीता खिताब, 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में पहले ही क्वॉलिफाई कर चुकी पीएनजी और नीदरलैंड की टीम के बीच आईसीसी टी20 2020 विश्व कप क्वॉलिफायर का फाइनल मैच खेला गया। नीदरलैंड की टीम ने ब्रेंडन ग्लोवर की शानदार गेंदबाजी और बेन कूपर की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये नीदरलैंड और पीएनजी के अलावा 4 और टीमों ने क्वॉलिफाई किया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली टीमों में ओमान, स्कॉटलैंड, नामिबिया और आयरलैंड ने जगह पक्की कर ली है।

और पढ़ें: IND vs BAN: 1000वें टी20 मैच में बांग्लादेश ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ दर्ज की पहली जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की टीम ग्लोवर के ब्रेंडन ग्लोवर के सामने बल्लेबाजी कर पाने में नाकाम नजर आये। पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 128 रन का स्कोर खड़ा किया। ब्रेंडन ग्लोवर ने 4 ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और एक ओवर शेष रहते ही 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। नीदरलैंड के लिए बेन कूपर ने 33 गेंद में 41 रन बनाए।

और पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट की 5 सबसे खराब पिचें जिन पर नहीं होना चाहिये मैच, इनमे से आप कितनी जानते हैं

वहीं अनुभवी रेयान टेन डोस्चेट ने 23 गेंद में नाबाद 34 रन की पारी खेली। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में आयरलैंड ने नामीबिया को 27 रन से हराया था।

Story first published: Sunday, November 3, 2019, 23:47 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+