For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या T20 विश्व कप में खेलेंगे लसिथ मलिंगा, श्रीलंका क्रिकेट ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं और अब तक टेस्ट, वनडे और आईपीएल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। हालांकि लसिथ मलिंगा ने अभी भी अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर को अलविदा नहीं कहा है। पिछले साल कोरोना वायरस की महामारी फैलने से पहले इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने देश के लिये आखिरी टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा जताई थी और कहा था कि वह देश के लिये आखिरी बार यह टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं, जिसके बाद वो अपने करियर को अलविदा कह देंगे।

हालांकि कोविड 19 की महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला टी20 विश्व कप टल गया, जिसके साथ ही 37 साल के इस गेंदबाज के करियर पर अनिश्चितता के बादल बरकरार हैं। खासतौर से श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से वनडे टीम की कप्तानी बदलने के साथ ही सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करता देख यह सवाल बड़ा हो जाता है कि क्या बोर्ड उन्हें भारत की मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के प्लान का हिस्सा मानता है या नहीं।

और पढ़ें: WTC फाइनल के बाद श्रीलंका दौरे पर जायेगी भारतीय टीम, क्या कोहली-हिटमैन भी होंगे शामिल

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कुसल परेरा को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया है तो कुसल मेंडिस को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एसएलसी ने दिमुथ करुणारत्‍ने, एंजिलो मैथ्‍यूज, दिनेश चंडीमल जैसे खिलाड़ियों को टीम से बाहर बिठाने का काम किया है। हालांकि बोर्ड ने लसिथ मलिंगा के भविष्य को लेकर साफ किया है कि वह उनकी टी20 विश्व कप टीम की योजना का हिस्सा हैं और इसको लेकर वो जल्द ही उनसे बात करेंगे।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता प्रमोदय विक्रमसिंघे ने एक लोकल न्यूजपेपर के साथ बात करते हुए कहा,'लसिथ मलिंगा हमारी टी20 विश्व कप की योजना का हिस्सा हैं, जिसको देखते हुए जल्द ही उनसे मुलाकात करने वाले हैं। हम यह नहीं भूल सकते कि वो हमारे देश के सबसे महान गेंदबाजों में से एक हैं। लगातार 2 टी20 विश्व कप खेले जाने हैं और उनकी फॉर्म भी काफी अच्छी है।'

और पढ़ें: 'बचपन के दोस्त जैसा लगते हैं विराट कोहली', मोहम्मद शमी ने जमकर की कप्तानी की तारीफ

गौरतलब है कि लसिथ मलिंगा ने कुछ दिन पहले एक अखबार से बात करते हुए कहा था कि टेस्ट और वनडे से मैं संन्यास ले चुका हूं लेकिन टी20 प्रारूप में कोई डिसीजन लेने से पहले मैं जानना चाहता हूं कि चयन समिति किस तरह से मेरा इस्तेमाल करना चाहती है ताकि टी20 क्रिकेट को आगे ले जाया जा सके। मैं अपने करियर में कमबैक कर अच्छा प्रदर्शन करने का काम कई बार कर चुका हूं।

Story first published: Monday, May 10, 2021, 14:53 [IST]
Other articles published on May 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+