For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'बचपन के दोस्त जैसा लगते हैं विराट कोहली', मोहम्मद शमी ने जमकर की कप्तानी की तारीफ

नई दिल्ली। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है और कहा कि वो कप्तानी के दौरान गेंदबाजों को पूरी आजादी देते हैं। मोहम्मद शमी ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि वो न सिर्फ खिलाड़ियों को पूरा समर्थन देते हैं बल्कि उनके साथ इस तरह से मजाक मस्ती करते हैं जैसे कि वो हमारे बचपन के दोस्त हों, यह चीज खिलाड़ियों की झिझक को कम करती है जिसके चलते वह और भी खुलकर अपने विचार रख सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि अगले महीने इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल मैच के लिये चुनी गई भारतीय टीम में मोहम्मद शमी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी भी इसी फेहरिस्त में शामिल हैं।

और पढ़ें: क्या WTC फाइनल के बाद आयोजित होंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

मोहम्मद शमी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के साथ बात करते हुए कहा,'विराट कोहली हमेशा ही अपने तेज गेंदबाजों का समर्थन करते हैं और मैदान पर खुलकर खेलने की आजादी देते हैं। वह किसी भी गेंदबाज के पास तब ही आते हैं जब उसका अपना प्लान हो जाता है, नहीं तो एक गेंदबाजी इकाई के रूप में हमें कुछ भी करने की आजादी है। अक्सर देखा जाता है कि कोई गेंदबाज कप्तान के पास जाने से पहले थोड़ा सा सोचता है लेकिन विराट के साथ ऐसा नहीं है। वह हमारे बीच ऐसे बर्ताव करते हैं जैसे हमारे बचपन के दोस्त हों।'

शमी ने विराट कोहली के इस व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह नजरिया खिलाड़ियों को उनसे बात करने में सहजता प्रदान करता है जिसके चलते कोई भी खिलाड़ी जिसके पास जीत में योगदान देने के लिये आइडिया हो वह आसानी से उन तक पहुंच कर अपनी बात रख सकता है। विराट कोहली उन्हें सुनते भी हैं।

और पढ़ें: पाकिस्तान में सैकड़ों खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने कहा,' कोहली के ऐसे नेचर के चलते हम मैदान पर काफी मस्ती मजाक करते हैं। हो सकता है उस माहौल में कोई एग्रेसिव होकर कुछ बोल जाये लेकिन हम उन चीजों को माइंड नहीं करते क्योंकि हमें स्थिति का एहसास होता है। इतना ही नहीं इससे खिलाड़ियों को अपनी बात रखने में भी सहजता महसूस होती है।'

आपको बता दें कि भारतीय टीम को 18 से 22 जून तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिये साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड से भिड़ना है जिसके बाद 4 अगस्त से टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 21:58 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+