For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जेसन होल्डर ने बताया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विंडीज का प्लान, जानें क्या है टारगेट

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद कैरिबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर के इरादे काफी मजबूत हो गए हैं। जेसन होल्डर का मानना है कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में वेस्टइंडीज की टीम टॉप-4 में जगह बनाने का दम रखती है। आईसीसी की टेस्ट टीम रैंकिंग में 8वें नंबर पर काबिज कैरिबियाई टीम के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की रेस में टॉप 5 रहना उनकी टीम का मुख्य और वास्तविक लक्ष्य है।

आईसीसी की वेबसाइट ने जेसन होल्डर से बात कर लिखा,' आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल से पहले मुझे लगता है कि हमारी टीम टॉप 4 या 5 टीम में शामिल होगी। 2 साल के अंतराल में ऐसा करना नामुमकिन नहीं है और अगर हम यह कर पाने में सफल होते हैं तो भी हमारी टीम के लिये बड़ी उपलब्धि होगी।'

और पढ़ें: हैदराबाद गैंगरेप से खेल जगत में गुस्सा, जानें कोहली से लेकर इरफान तक दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा

जेसन होल्डर ने कहा,' हमें आने वाले समय में कई मजबूत टीमों को सामना करना है जैसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ, फिर साउथ अफ्रीका और अंत में न्यूजीलैंड दौरा, यह सारी अच्छी टीमें हैं। ऐसा नहीं है कि हम इन्हें हरा नहीं सकते, बस हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने खेल में सुधार करते जायें।'

होल्डर ने कहा कि अगर हम ऐसा कर पाने में कामयाब हो जाते हैं तो हम दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं। और वास्तविक रूप से 2 साल के अंदर हम दुनिया की तीसरे या चौथे नंबर की टीम बन सकते हैं।

और पढ़ें: 2nd Test, AUS vs PAK: शोएब अख्तर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को लताड़ा, कहा- ऐसे नहीं होता भाई

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की टीम ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट मैच में दुनिया की नौंवे नंबर की टीम को 9 विकेट से हराया। अफगानिस्तान के खिलाफ यह सीरीज भले ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं थी लेकिन कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि यह अनुभव उन्हें टीम के खेल में सुधार लाने में मदद करेगा।

Story first published: Sunday, December 1, 2019, 11:04 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+