For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Test Ranking : भारत फिर बना नंबर-वन, न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका

नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर भारत नंबर-वन पर पहुंच गया है। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 372 रनों से विशाल जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांगा मारी है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत की 124 रेटिंग पहुंच गई है। भारत के 3464 प्वाइंट्स हैं। वहीं न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है जो अब दूसरे स्थान पर आ गया। न्यूजीलैंड की 121 रेटिंग है।

न्यूजीलैंड ने जनवरी में पाकिस्तान को हराकर पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था, लेकिन वह लंबे समय तक अपनी बादशाहत बरकरार नहीं रख सके। तीसरे नंबर पर 108 रेटिंग के साथ आस्ट्रेलिया माैजूद है। इंग्लैंड 107 रेटिंग के साथ चाैथे तो पाकिस्तान 92 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है।

यह भी पढ़ें- कोहली ने बनाया अनोखा रिकाॅर्ड, ऐसा काम करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

कोहली को झटका

कोहली को झटका

वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली को झटका लगा है। कोहली 775 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट काबिज हैं। उनके पास 903 की रेटिंग है। दूसरे स्थान पर स्टीव स्मिथ हैं, जिनके पास 891 रेटिंग है। केन विलियमसन तीसरे, मार्नस लाबुछाने चाैथे और रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर है। यानी कि माैजूदा बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष 5 पर रोहित इकलाैते भारतीय काबिज हैं। रोहित की रेटिंग 805 है। रोहित हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज का हिस्सा नहीं थे, अन्यथा उनकी रेटिंग में सुधार हो सकता था।

गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन दूसरे स्थान पर

गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन दूसरे स्थान पर

गेंदबाजी में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 840 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। वह गेंदबाजी की रैंकिंग की टाॅप 5 लिस्ट में इकलाैते भारतीय गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह 10वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस 909 रेटिंग के साथ अभी भी पहले स्थान पर काबिज हैं। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के टिम साउदी, चाैथे स्थान पर कंगारू गेंदबाज जोश हेजलवुड शामिल हैं। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को भी रैंकिंग में फायदा हुआ जो 810 रेटिंग के साथ 5वें स्थान पर आ चुके हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में टाॅप-5 में दो भारतीय

ऑलराउंडर रैंकिंग में टाॅप-5 में दो भारतीय

ऑलराउंडर रैंकिंग में टाॅप-5 में भारत के दो दिग्गज शामिल हैं। पहले स्थान पर विंडीज के जेसन होल्डर 412 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि 353 रेटिंग के साथ जडेजा दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन हैं, जो 352 रेटिंग के साथ कायम हैं। बेन स्टोक्स चाैथे, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 327 रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

Story first published: Monday, December 6, 2021, 13:48 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+