For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने बनाया अनोखा रिकाॅर्ड, ऐसा काम करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली ने अपने नाम एक अनोखा रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है। भले ही कोहली बल्ले से शतक लगाने का सूखा समाप्त ना कर पाए हों, लेकिन उनके नाम आए दिन रिकाॅर्ड दर्ज हो रहे हैं। भारत ने उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 372 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया। साथ ही विराट कोहली ने भी बताैर क्रिकेटर वो काम कर दिखाया जो कोई भी अन्य खिलाड़ी नहीं कर सका।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : टेस्ट सीरीज जीतते ही भारत ने बना दिए कई रिकाॅर्ड्स, छा गए अश्विन

ऐसा काम करने वाले पहले क्रिकेट बने

ऐसा काम करने वाले पहले क्रिकेट बने

दरअसल, कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जो टीम की ओर से तीनों फॉर्मेट में 50 या इससे अधिक जीते हासिल करने में सफल हुए हैं। कोहली खिलाड़ी के तौर पर 50 टेस्ट, 153 वनडे और 59 टी20आई मैच जीत चुके हैं। कोहली के अलावा दुनिया का कोई और ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 जीत में शामिल हो पाया हो।

बताैर कप्तान भी हासिल किया खास मुकाम

बताैर कप्तान भी हासिल किया खास मुकाम

इसके अलावा कोहली ने बताैर कप्तान भी खास मुकाम हासिल किया है। कोहली इकलाैते कप्तान हैं जिन्होंने टीम को तीनों फाॅर्मेट में टीम को 30 या इससे अधिक जीतें दिलवाईं हों। कोहली बतौर टेस्ट कप्तान अब तक 66 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 39 मैचों में जीत हासिल की है वहीं 16 में हार और 11 मैच ड्रॉ हुए हैं। घरेलू मैदान पर उन्होंने 31 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की है। इसमें उन्होंने 24 में जीत दिलाई है और दो में हार मिली है। बाकी मैच ड्रॉ रहे हैं। कोहली वनडे में भारत को 95 मैचों में 65 में जीत दिला चुके हैं तो 50 टी20आई में 30 मैचों में जीत दिला चुके हैं।

इसके अलावा कोहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी सबसे ज्यादा कामयाब कप्तान बन गए हैं। 2019 में जब से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप शुरू हुई है तब से अब तक कोहली जीत के मामले में सबसे आगे हैं जिन्होंने 13 मैचों में जीत हासिल की है।

कोहली की कप्तानी में मिली बड़ी जीत

कोहली की कप्तानी में मिली बड़ी जीत

कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई बड़े मैच जीते हैं। भारतीय टीम ने विदेशी धरती पर भी सीरीज जीती है, वहीं भारतीय टीम का घरेलू स्तर पर भी दबदबा कायम है। न्यूजीलैंड पर 372 रन की जीत घर में सबसे बड़ी टेस्ट जीत है, जो कोहली की कप्तानी में आई है। इससे पहले भारत ने 2015 में दिल्ली में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका को 337 रन से मात दी थी, जबकि 2016 में इंदौर में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने न्यूजीलैंड को 321 रन से धूल चटाई थी। खास बात यह है कि ये तीनों बड़ी जीत कोहली के नेतृत्व में ही भारत को हासिल हुई है।

भारतीय टीम घर में बड़े अंतर से जीती

मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ 372 रन (2021)*

दिल्ली में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 337 रन (2015)

इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 321 रन (2016)

Story first published: Monday, December 6, 2021, 13:14 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+