For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC ने जारी की साल 2019 की आखिरी टेस्ट रैंकिंग, विराट कोहली टॉप पर, गेंदबाजी में 5 भारतीय शामिल

नई दिल्ली। साल 2019 में आखिरी बार आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है। जनवरी में आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में पहले नंबर से शुरुआत करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल का अंत भी टॉप पर रहते हुए किया है। विराट कोहली 928 रेटिंग प्वाइंटस के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि एशेज में वापसी कर पहले नंबर से विराट कोहली को पटखनी देने वाले स्टीव स्मिथ 911 रेटिंग प्वाइंटस के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं।

और पढ़ें: रिकी पॉन्टिंग ने चुनी टेस्ट में दशक की बेस्ट टीम, इस भारतीय को मिली कमान, इंग्लैंड का रहा दबदबा

विराट कोहली टॉप पर बरकरार, स्मिथ रैंकिंग में काफी पीछे

विराट कोहली टॉप पर बरकरार, स्मिथ रैंकिंग में काफी पीछे

स्टीव स्मिथ ने बॉल टैंपरिंग प्रकरण में बैन लगने के बाद पहली बार एशेज सीरीज में वापसी की और जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 500 से ज्यादा रन बनाये। जिसकी बदौलत स्टीव स्मिथ ने विराट कोहली से आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान छीनकर उन्हें दूसरे पायदान पर खिसका दिया।

हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त वापसी करते हुए विराट कोहली ने रन बनाये और एक बार फिर आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर काबिज हो गये। वहीं इस बीच टेस्ट प्रारूप में भारत के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को 1 पायदान का नुकसान हुआ है।

पुजारा-राहणे को हुआ आईसीसी की रैंकिंग में नुकसान

पुजारा-राहणे को हुआ आईसीसी की रैंकिंग में नुकसान

चेतेश्वर पुजारा 791 प्वाइंटस के साथ पांचवे नंबर पर पहुंच गये हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्नस लाबुशाने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 805 रेटिंग प्वाइंट के साथ पांचवे स्थान पर पहुंच गये हैं। मार्नस लाबुशाने ने पिछले 11 टेस्ट मैचों में 1085 रन बनाये हैं जिसका फायदा उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में भी मिला है।

वहीं भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भी एक पायदान नीचे खिसक गये हैं। उन्हें डेविड वॉर्नर ने खिसकाया है हालांकि दोनों खिलाड़ियों की रेटिंग 791 पर बराबर है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलते होने के कारण डेविड वॉर्नर सातवें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि अजिंक्य रहाणे 8वें स्थान पर खिसक गये हैं।

टॉप-20 में शामिल हैं भारत के 5 बल्लेबाज

टॉप-20 में शामिल हैं भारत के 5 बल्लेबाज

आईसीसी की ओर से जारी की गई साल की आखिरी टेस्ट रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 822 रेटिंग प्वाइंटस के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 95 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्विंटन डिकॉक 10वें स्थान पर पहुंच गये हैं। क्विंटन डि कॉक के पास 712 रेटिंग प्वाइंट हैं। टॉप 20 की बात करें तो भारत के 5 बल्लेबाज इसमें शामिल है।

भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 12वें पायदान पर काबिज हैं तो रोहित शर्मा 1 पायदान चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

टॉप-20 में भी शामिल है भारत के 5 गेंदबाज

टॉप-20 में भी शामिल है भारत के 5 गेंदबाज

गेंदबाजों की बात करें तो पैट कमिंस 902 प्वाइंटस के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं जबकि नील वैग्नर ने कगिसो रबाडा को एक स्थान खिसकाते हुए दूसरा पायदान हासिल कर लिया है। वह 859 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं जबकि कगिसो रबाडा 832 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये हैं। वरनैन फिलैंडर को 3 पायदान का फायदा हुआ है औऱ 800 प्वाइंट्स के सात पांचवे स्थान पर पहुंच गये हैं।

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो जसप्रीत बुमराह 794 अंको के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 772 अंक के साथ नौंवे स्थान पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 771 अंक के साथ 10वें पायदान पर बने हुए हैं।

रविंद्र जडेजा को एक पायदान का फायदा हुआ है और वह 725 अंक के साथ 16वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि इशांत शर्मा 716 अंक के साथ 18वें स्थान पर बने हुए हैं। इस तरह से गेंदबाजी में भी भारत के पांच खिलाड़ी शीर्ष 20 में बने हुए हैं।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 18:51 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+