For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रिकी पॉन्टिंग ने चुनी टेस्ट में दशक की बेस्ट टीम, इस भारतीय को मिली कमान, इंग्लैंड का रहा दबदबा

नई दिल्ली। साल 2019 के अंत के साथ ही क्रिकेट में एक दशक का अंत होने जा रहा है जिसे देखते हुए सभी पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी पसंदीदा दशक की टेस्ट, वनडे और टी20 टीमें तैयार करने में जुटे हैं। अब इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग का नाम भी जुड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 2 बार विश्व कप जिताने वाले कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने इस दशक (2010-2019) की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम की लिस्ट अपने ट्विटर हैंडल पर जारी की है।

और पढ़ें: Wisden ने जारी की टी20 टीम ऑफ डिकेड, विराट कोहली समेत 2 भारतीय शामिल, पाकिस्तान को फिर नहीं मिली जगह

हाल ही में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाने वाले रिकी पॉन्टिंग ने अपनी टेस्ट इलेवन की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। पॉन्टिंग की ओर से जारी की गई इस टेस्ट टीम में सिर्फ 1 भारतीय खिलाड़ी को जगह मिली है जबकि एक बार फिर पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी जगह बना पाने में नाकाम रहा है।

और पढ़ें: DDCA की बैठक में हुई लड़ाई, गाैतम गंभीर ने वीडियो शेयर कर रखी कड़ा एक्शन लेने की मांग

विराट कोहली बने कप्तान, लिस्ट से गायब रहा पाकिस्तान

विराट कोहली बने कप्तान, लिस्ट से गायब रहा पाकिस्तान

रिकी पॉन्टिंग ने अपनी टेस्ट टीम में विराट कोहली के रूप में इकलौते भारतीय खिलाड़ी को शामिल किया है और उन्हें टीम की कमान सौंपी है। वहीं एक बार फिर पाकिस्तान की टीम से किसी भी खिलाड़ी को इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया।

पॉन्टिंग की इस टेस्ट टीम में सबसे ज्यादा 4 इंग्लिश खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इसके बाद 3 ऑस्ट्रेलियाई, एक कीवी, एक भारतीय, एक श्रीलंकाई और एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने जगह बनाई है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा खिलाड़ी टीम में

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा खिलाड़ी टीम में

रिकी पॉन्टिंग की ओर से जारी की गई इस टीम में सबसे ज्यादा 7 खिलाड़ी एशेज सीरीज के प्रतिद्वंदियों से है। उन्होंने अपनी टेस्ट 11 में सलामी जोड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर और इंग्लैंड के रिटायर्ड खिलाड़ी एलिस्टर कुक को शामिल किया है। जबकि 3 नंबर पर पारी को संभालने का काम कीवी कप्तान केन विलियमसन को दिया है।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान विराट कोहली को नंबर 4 और नंबर 5 की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार सांगकारा को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड के बेन स्टोक्स इस टीम में इकलौते ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वहीं गेंदबाजी की कमान रिकी पॉन्टिंग ने डेल स्टेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और नाथन लॉयन के हाथों में दी है।

रिकी पॉन्टिंग की टीम में है 5 कप्तान

रिकी पॉन्टिंग की टीम में है 5 कप्तान

रिकी पॉन्टिंग की इस टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने-अपने देश की टेस्ट टीमों के कप्तान हैं या रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि रिकी पॉन्टिंग ने अपने दौर के किसी भी खिलाड़ी को इस टीम में शामिल नहीं किया है।

विराट कोहली अभी आईसीसी टेस्ट और वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। विराट कोहली अभी तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं तथा केवल सचिन तेंदुलकर (100) और पोंटिंग (71) से पीछे हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी कोहली को दशक की अपनी टेस्ट एकादश का कप्तान चुना था।

कुछ ऐसी है रिकी पॉन्टिंग की दशक की बेस्ट टेस्ट टीम

कुछ ऐसी है रिकी पॉन्टिंग की दशक की बेस्ट टेस्ट टीम

इस दशक की अपनी टेस्ट टीम की सूरत साफ करते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लिखा, 'हर कोई इस दशक की टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा मैं भी इस मस्ती में शामिल हो जाऊं। 2010 से यह होगी मेरी टेस्ट टीम।'

पॉन्टिंग की टेस्ट इलेवन: डेविड वॉर्नर, एलिस्टर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), कुमार संगकारा (WK), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन लियोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

Story first published: Monday, December 30, 2019, 14:19 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+