For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC Test Rankings: टॉप 10 में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में 3 खिलाड़ी शामिल

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से शुक्रवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर कप्तान विराट कोहली ने टॉप किया है और लगातार अपना दबदबा कायम रखा है। शुक्रवार को जारी की गई इस रैंकिंग विराट कोहली 928 अंक के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी अपना स्थान बरकरार रखा है।

और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को रौंद भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के साथ ही स्टीव स्मिथ ने टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली को पटखनी देकर पहला स्थान हासिल कर लिया था लेकिन भारतीय कप्तान ने जबरदस्त वापसी की और अक्टूबर से लगातार इस पायदान पर कब्जा बनाये रखा है।

और पढ़ें: IND vs NZ: टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ यह कारनामा, ऑकलैंड में बना बड़ा रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे को रैंकिंग में हुआ फायदा

अजिंक्य रहाणे को रैंकिंग में हुआ फायदा

स्टीव स्मिथ फिलहाल विराट कोहली के मुकबाले आईसीसी रैंकिंग में 17 अंक पीछे हैं, और 911 अंक के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। टॉप 10 में शामिल अन्य भारतीय की बात करें तो चेतेश्वर पुजारा 791 अंक के साथ छठे स्थान पर काबिज हैं। हालांकि इस बीच भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को एक पायदान का फायदा हुआ है और आठवें स्थान पर काबिज हो गये हैं। अजिंक्य रहाणे के पास आईसीसी रैंकिंग में 759 अंक हैं।

टॉप 10 में 3 भारतीय गेंदबाज शामिल

टॉप 10 में 3 भारतीय गेंदबाज शामिल

गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एक बार फिर टॉप पर काबिज हैं। जबकि भारतीय टीम के लिये काफी समय से टेस्ट क्रिकेट न खेलने वाले जसप्रीत बुमराह 794 अंक के साथ छठा स्थान बरकरार रखा है। टॉप-10 गेंदबाजों की बात करें तो भारतीय टीम के 3 गेंदबाज शामिल हैं। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन 8वें और मोहम्मद शमी 10वें स्थान पर बरकरार हैं।

जेडजा ने भी रैंकिंग में बादशाहत रखी है बरकरार

जेडजा ने भी रैंकिंग में बादशाहत रखी है बरकरार

ऑलराउंडर खिलाड़ियों की बात करें तो भारत के लिये रविंद्र जडेजा इकलौते खिलाड़ी हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं। रविंद्र जडेजा 438 अंक के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से जीत हासिल करने वाली श्रीलंकाई टीम के लिये एंजेलो मैथ्यूज टॉप 20 में वापस लौटे हैं । मैथ्यूज को 8 पायदान का फायदा हुआ और फिलहाल वो 16वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के ओली पोप 52 पायदान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर हैं। सैम करन और डोम सिबले क्रमश: 64वें और 76वें स्थान पर हैं।

Story first published: Saturday, January 25, 2020, 13:13 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+