'सैंडपेपर हूटिंग' पर वार्नर का मजेदार पलटवार, ऐसे की अंग्रेज दर्शकों की बोलती बंद, देखें VIDEO
नई दिल्ली: विश्व कप 2019 के दौरान इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मोर्गन ने एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बारे में साफ कहा था कि एक बार गलती करने के बाद लोग आपको अपनाने में समय ले सकते हैं। जरूरी नहीं है कि वे आपका बाहें खोलकर स्वागत करेंगे। उन्होंने यह बात इसलिए कही थी क्योंकि इंग्लिश क्रिकेट फैंस विश्व कप में वार्नर और स्मिथ की हूटिंग करने का मन बना चुके थे। पूरे विश्व कप में इन दोनों खिलाड़ियों को इसी स्थिति से दो चार होना पड़ा। विश्व कप समाप्त होने के बाद अब एशेज शुरू हो चुकी है और ये इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के लिए विश्व कप से भी ज्यादा प्रतिद्वंदात्मक सीरीज है। ऐसे में वार्नर और स्मिथ को एक बार फिर से अंग्रेज दर्शकों की हूटिंग का शिकार होना पड़ा है।

गाना गाकर वार्नर को चिढ़ाया गया-
दरअसल एशेज के पहले टेस्ट में कैमरून ब्रेनक्राफ्ट, डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ एक साथ टेस्ट में वापसी कर रहे थे। यह तीनों खिलाड़ी सैंडपेपर के जरिए गेंद की शक्ल खराब करने के लिए दोषी पाए गए थे जिसके चलते वार्नर-स्मिथ ने एक साल का बैन झेला था। इन तीनों की इंग्लिश दर्शकों ने जमकर फजीहत की। इन खिलाड़ियों को दर्शक दीर्घा से लगातार सैंडपेपर दिखाए गए और हद तो तब हो गई जब डेविड वार्नर बाउंड्री पर फील्डिंग करने आए। वार्नर को अपने करीब पाकर दर्शकों ने गाना गाकर उनको चिढ़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान वार्नर ने जो किया उसके बाद सबको हंसी आ गई।
|
'वार्नर के हाथ में सैंडपेपर है।'
हुआ यह कि वार्नर को सीमारेखा के पास देखकर अंग्रेज दर्शकों ने गीत गाने के अंदाज में कहना शुरू कर दिया- 'वार्नर के हाथ में सैंडपेपर है।' किसी को उम्मीद नहीं थी कि वार्नर इस बात का जवाब देंगे। लेकिन वार्नर ने यह गाना सुनने के बाद ना केवल अपने हाथ खोलकर दर्शकों को दिखाए बल्कि अपनी जेबें भी बाहर निकालकर दिखाई। जाहिर है उनके पास सैंडपेपर नहीं था। वार्नर की हाजिरजवाबी देखकर गाना गाते अंग्रेजों को भी हंसी आ गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बहुत वायरल हो रहा है।
सुंदर ने टी20 में अपने नाम किया अतिसुंदर रिकॉर्ड, केवल एक खिलाड़ी ही कर पाया था ऐसा

दिग्गज बनकर आगे बढ़े हैं वार्नर
आपको बता दें वार्नर सैंडपेपर कांड को बहुत पीछे छोड़ चुके हैं। उन्होंने आईपीएल के साथ क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की थी। सीजन 2019 में उन्होंने 12 पारियों में 692 रन बनाकर प्रलंयकारी फॉर्म का परिचय दिया था जो विश्व कप में भी जारी रही। विश्व कप 2019 में उन्होंने 10 मैचों में 71.88 की औसत से 647 रन बनाए थे। वार्नर के साथी स्टीव स्मिथ ने भी एशेज टेस्ट की पहली पारी में 144 रनों की पारी खेलकर अपने बेजोड़ प्रदर्शन का नजारा पेश किया है। एशेज एक कठिन सीरीज है जिसमें दर्शक अपनी टीम के लिए माहौल बनाने का काम अक्सर करते हैं। इस बार एशेज इंग्लैंड में हो रही है। फिलहाल चार और टेस्ट होने बाकी हैं। ऐसे में वार्नर और दर्शकों के बीच और मजाकिया अंदाज देखने को मिल जाएं तो आश्चर्य नहीं होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
