For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुंदर ने टी20 में अपने नाम किया अतिसुंदर रिकॉर्ड, केवल एक खिलाड़ी ही कर पाया था ऐसा

नई दिल्ली: अगले विश्व कप के तहत भारतीय टीम को तैयार करने की शुरुआत कैरेबियाई दौरे से शुरू हो चुकी है। भारत ने 3 अगस्त को पहला टी20 मैच जीतकर तीन मैचौं की टी20 सीरीज का आगाज जीत के साथ भी कर लिया है। अगला विश्व कप टी20 का ही होना है और यह अगले साल अक्टूबर-नंवबर में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। ऐसे में भारत के पास युवा टीम तैयार करने के लिए हर दौरा महत्वपूर्ण है। कैरेबियाई दौरे पर मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों में अगला टी20 स्टार बनने की सभी खूबियां देखी जा रही हैं। अच्छी बात यह है कि नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर के लिए शुरुआत भी बेहतरीन हुई है।

सुंदर के नाम हुआ अतिसुंदर रिकॉर्ड

सुंदर के नाम हुआ अतिसुंदर रिकॉर्ड

सैनी ने जहां पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई तो सुंदर ने भी एक ऐसा T-20 रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया जिसकी बराबरी केवल बांग्लादेश के कप्तान मशर्फे मुर्तजा ही कर सकते हैं। इसके अलावा दुनिया में कोई भी क्रिकेटर सुंदर के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का माद्दा नहीं रखता है। सुंदर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़िया वापसी करते हुए पहले गेंदबाजी में कैरेबियाई ओपनर जॉन कैंपबेल को जीरो रन पर आउट कर दिया और फिर कीमो पॉल के 18वें ओवर में उनके बल्ले से ही भारत की जीत का शॉट निकला।

मुर्तजा के बाद दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने

मुर्तजा के बाद दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने

सुंदर ने इस गेंद को बाउंड्री के लिए भेजकर भारत को 4 विकेट से जीत दिला दी थी। विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 96 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 17.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इसी के साथ सुंदर ऐसे केवल दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने विपक्षी टीम का पहला विकेट चटकाने के बाद बल्ले से भी विजयी रन बनाया। इससे पहले बांग्लादेश की ओर से मुर्तजा ने 2015 में ऐसा किया था। तब उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ ये उपलब्धि दर्ज की थी।

वेस्टइंडीज के इन दो 'डक' ने भारत के नाम कर दिया टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

पहला विकेट और विजयी छक्का-

पहला विकेट और विजयी छक्का-

तब मुर्तजा ने विपक्षी ओपनर सिकंदर रजा को आउट करने के साथ ही बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। उन्होंने दो विकेट लेने के अलावा 12 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली थी। आपको बता दें कि आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशानजक रही। चोट से उबर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। पेसर शेल्डन कॉटरेल ने उन्हें महज 1 रन बनाकर पगबाधा आउट किया। पहला विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा ने रनगति बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन 25 गेंद में 24 रन बनाकर 'हिटमैन' आउट हो गए थे। सुंदर इस मैच में 5 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाकर लौटे और उन्होंने छक्के के साथ मैच का अंत किया।

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 15:38 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+