For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 World Cup: 18 साल के अफगानी मिस्ट्री स्पिनर के सामने पस्त हुई अफ्रीका, 15 रन दे झटके 6 विकेट

नई दिल्ली। 17 जनवरी से शुरु हुए अंडर-19 विश्व के पहले मैच में अफगानिस्तान का बोलबाला देखने को मिला। अपने बेहतरीन गेंदबाजों के लिये मशहूर अफगानिस्तान ने विश्व कप के पहले मैच में उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी गेंदबाजी से मेजबान साउथ अफ्रीका की कमर ही तोड़ दी। अफगानिस्तान के लिये इस जीत का हीरो रहा 18 साल का स्पिन गेंदबाज शाफिकुल्लाह घाफरी। शाफिकुल्लाह घाफरी की गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का शानदार आगाज किया और डायमंड ओवल मैदान पर खेले गए विश्व कप के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया।

और पढ़ें: IND vs AUS: इन 5 खिलाड़ियों के चलते राजकोट में पहली बार जीता भारत, सीरीज में कराई वापसी

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 29.1 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी और 129 रन पर सिमट गई। इस आसान से लक्ष्य को अफगानिस्तान की टीम ने 25 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड

शफीकुल्लाह घाफरी ने झटके 6 विकेट

शफीकुल्लाह घाफरी ने झटके 6 विकेट

राशिद खान, मुजीब उर रहमान जैसे दिग्गज स्पिन गेंदबाज देने वाले अफगानिस्तान ने अंडर-19 विश्व कप के पहले मैच में ही एक नया मिस्ट्री स्पिनर दे दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान के लेग स्पिनर शाफिकुल्लाह घाफरी ने शानदार गेंदबाजी की और टीम के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं कर दिया।

शाफीकुल्लाह ने 9.1 ओवर गेंदबाजी की और 15 रन देकर 6 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 6 में से 4 बल्लेबाजों को बोल्ड किया।

सिर्फ 3 बल्लेबाज ही कर सके 10 का आंकड़ा पार

सिर्फ 3 बल्लेबाज ही कर सके 10 का आंकड़ा पार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच की तीसरी ही गेंद पर फजल हक ने जोनाथन बर्ड को आउट कर साउथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर फजल हक ने एक और विकेट लिया और दक्षिण अफ्रीका ने 7 रन पर 2 विकेट खो दिये। हालांकि यहां से कप्तान ब्रायस पार्सन्स (40) और ल्यूक बेयूफोर्ट (25) ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी की और पारी को संवारा। अफगानिस्तान के लिये नूर मोहम्मद ने इन दोनों का विकेट हासिल किया और साउथ अफ्रीका को बैकफुट पर धकेल दिया।

इसके बाद तो दक्षिण अफ्रीका की टीम उबर ही नहीं सकी और शाफीकुल्लाह की गेंदबाजी के सामने 129 रन पर सिमट गई। हालांकि निचले क्रम में जेरार्ल्ड कोएट्जे ने भी 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अफ्रीका को 100 के पार पहुंचाया।

फरहान-इब्राहिम ने ठोंका अर्धशतक

फरहान-इब्राहिम ने ठोंका अर्धशतक

इस आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम के कप्तान फरहान जाखिल (11) 26 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन यहां से इब्राहिम जादरान और इमरान ने शानदार साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। इमरान ने 48 गेंदों में 57 रन की पारी खेली और 9 चौके लगाये। वह 106 रन के स्कोर पर आउट हुए।

वहीं इब्राहिम जादरान ने 72 गेंद में 52 रन की पारी खेली और 8 चौके लगाये। वह 128 के स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। अफगानिस्तान ने आसानी से 25 ओवर में ही इस मैच को खत्म कर जीत हासिल की। रहमानुल्लाह तीन और आबिद मोहम्मदी दो रन बनाकर आउट हो गए।

Story first published: Saturday, January 18, 2020, 11:48 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+