Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

U19 World Cup: वायरल हो रहा है वेस्टइंडीज का अनोखा 'जूता-साफ सेलिब्रेशन', देखें वीडियो

नई दिल्ली। युवा खिलाड़ियों के लिये क्रिकेट का महाकुंभ अंडर-19 विश्व कप शुरु हो गया है और हर टीम अपने-अपने अंदाज में इस प्रतियोगिता में जीत और विकेट लेने की उपलब्धि का जश्न मना रही है। जश्न मनाने की बात करें तो दुनिया भर में अपने जश्न मनाने के अंदाज के लिये मशहूर कैरिबियाई खिलाड़ियों ने शनिवार को 3 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्वींसलैंड में पृथ्वी शॉ ने की रनों की बारिश, 22 चौके, 2 छक्कों की मदद से ठोके 150 रन

मैच के दौरान फैन्स को खिलाड़ियों के कई तरह के जश्न मनाने के अंदाज देखने को मिले लेकिन एक खास सेलिब्रेशन ने सभी की ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को महज 35.4 ओवरों में 179 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद वेस्टइंडीज ने नइम यंग की 61 रनों की बदौलत 46 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड

हमेशा से अलग रहा है वेस्टइंडीज का सेलिब्रेशन

हमेशा से अलग रहा है वेस्टइंडीज का सेलिब्रेशन

मैदान पर वेस्टइंडीज के जश्न मनाने का अंदाज हमेशा से सुर्खियां बटोरता आया है। ब्रावो और क्रिस गेल का गंगनम डांस, शेल्डन कॉट्रेल का सैल्यूट सेलिब्रेशन और केसरिक विलियमसन का नोटबुक सेलिब्रेशन काफी चर्चा में रहा और फैन्स को बेहद पसंद आया। अब वेस्टइंडीज की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के जूनियर खिलाड़ियों ने भी यूनिक सेलिब्रेशन कर काफी चर्चा बटोरनी शुरु कर दी है।

सील्स और फोर्डे ने किया शू क्लिंजिग सेलिब्रेशन

ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर में फैन्स को यह सेलिब्रेशन देखने को मिला। जब तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पैट्रिक रोव को कप्तान किमानी मेलियस के हाथों कैच कराया। इस विकेट के मिलते ही जेडन सील्स ने ग्राउंड का भागते हुए चक्कर लगाया और बॉलिंग पार्टनर मैथ्यू फोर्डे के साथ शू क्लिंजिंग सेलिब्रेशन किया।

इस सेलिब्रेशन के दौरान मैथ्यू फोर्डे जमीन पर बैठ गए। सील्स ने अपना पैर मैथ्यू की थाई पर रख दिया। मैथ्यू ने इस दौरान ऐसे दिखाया कि वह जेडन का जूता साफ कर रहे हैं। इस अजीबो-गरीब सेलिब्रेशन के बाद क्रिकेट फैन्स के बीच इसकी काफी चर्चा हो रही है।

मैथ्यू फोर्डे ने दोहराया कॉट्रेल का सैल्यूट सेलिब्रेशन

फैन्स के बीच जहां सील्स का यह अनोखा सेलिब्रेशन काफी मशहूर हुआ वहीं मैथ्यू फोर्ड ने सीनियर टीम के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल के सैल्यूट सेलिब्रेशन को दोहराया। जिसके बाद क्रिकेट वर्ल्ड कप ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि किस खिलाड़ी ने इसे ज्यादा अच्छा किया।

बता दें कि विंडीज के लिए सबसे ज्यादा 61 रन नयीम यंग ने बनाए। उन्होंने 69 गेंदों का सामना कर छह चौके और एक छक्का लगाया। मैथ्यू फोर्डे ने 23, लियोनार्डो जुलेन ने 20 रनों का योगदान दिया। यंग को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

Story first published: Monday, January 20, 2020, 6:40 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+