|
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने आकाश सिंह को मारी कोहनी
सुपर लीग में खेले गये पहले क्वार्टर फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 17 रन पर 4 विकेट खो दिये थे लेकिन सलामी बल्लेबाज सैम फैनिंग ने दूसरे छोर पर पारी को संभाले रखा। इस दौरान वो मैच में अपना संयम खोते दिखे और भारतीय गेंदबाज आकाश सिंह को कोहनी मारी।
सैम फैनिंग ने 127 गेंद पर 75 रनों की पारी खेली थी। पारी के 31वें ओवर में आकाश सिंह गेंदबाजी कर रहे थे और इसी ओवर में फैनिंग ने रन लेने के दौरान जानबूझकर आकाश को कोहनी मारी।

ICC ने उठाया कड़ा कदम, सुनाई बड़ी सजा
सैम फैनिंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसके बाद आईसीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ी सजा दी है। आईसीसी ने सैम फैनिंग को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने का दोषी मानते हुए उनके खाते में दो डिमेरिट प्वॉइंट जोड़ दिए गए हैं।
सैम फैनिंग को आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन करते पाए गए। जिसके तहत किसी खिलाड़ी से गलत तरीके से टकराना आता है। मैच के बाद फैनिंग ने भी अपनी गलती को मानते हुए सजा को स्वीकार कर लिया था।

कार्तिक त्यागी से भिड़े थे ओलिवर डेविस, अगली गेंद पर मिला मुंहतोड़ जवाब
वहीं इस मैच में सैम फैनिंग के अलावा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ओलिवर डेविस ने भी कार्तिक त्यागी से भिड़ने की कोशिश का जिसका जवाब उन्हें अगली ही गेंद पर मिल गया। डेविस ने भारतीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी को स्लेज करने कोशिश की जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुये त्यागी ने अगली ही गेंद पर उन्हें आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 233 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.3 ओवर में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
