For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 World Cup: महज 5 ओवर में जापान को रौंद भारत ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी आईसीसी के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम ने एक चैम्पियन टीम की तरह सुपर लीग में जगह बना ली है। ग्रुप-ए में मौजूद भारतीय टीम ने मंगलवार को खेले गये अपने दूसरे मैच में जापान की टीम को रौंद दिया। जापान की टीम पहली बार अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा बनी है और पहला मुकाबला बारिश से धुल जाने के बाद दूसरे मुकाबले में भारत के सामने उतरी थी।

और पढ़ें: SA vs ENG: फाफ डुप्लेसिस से छिनी कप्तानी, पहली बार 5 खिलाड़ी करेंगे एक साथ डेब्यू

प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम ने जापान को सिर्फ हराया नहीं बल्कि खेल के हर विभाग में रौंदते हुए महज 5 ओवर में जीत हासिल कर ली। भारत ने जापान को 10 विकेटो से हराकर टूर्नामेंट की लगातार दूसरी जीत हासिल की और ग्रुप ए से सुपर लीग में पहुंचने वाली पहली टीम बन गया।

और पढ़ें: IND vs AUS: तो क्या टीम से हो जायेगी ऋषभ पंत की छुट्टी, विराट कोहली ने केएल राहुल पर दिया बड़ा बयान

महज 41 रन पर ढेर हुई जापान

महज 41 रन पर ढेर हुई जापान

भारत ने ग्रुप-ए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का न्यौता पाकर बैटिंग करने उतरी जापान की टीम सिर्फ 41 रन ही बना सकी और भारतीय गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई। इसका पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज 4.5 ओवर्स में ही बिना कोई विकेट गंवाये 42 रन बनाये और मैच को जीत लिया।

भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने 18 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 29 और कुमार कुशाग्र ने 11 गेंदों में 2 चौके की मदद से नाबाद 13 रन बनाकर भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अपने ग्रुप में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है और विश्व कप के अगले दौर के लिये क्वॉलिफाई कर गई है। ग्रुप में भारत 4 अंकों के साथ टॉप पर है तो न्यूजीलैंड और जापान एक-एक अंकों के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है। जबकि श्रीलंका का अभी खाता भी नहीं खुला है।

रवि बिश्नोई को मिला करियर का पहला मैन ऑफ द मैच

रवि बिश्नोई को मिला करियर का पहला मैन ऑफ द मैच

भारतीय टीम के लिये शानदार गेंदबाजी करने वाले रवि बिश्नोई को पहली बार मैन ऑफ दम मैच का पुरस्कार दिया गया। यह उनके करियर का पहला मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड है। रवि बिश्नोई ने 8 ओवर गेंदबाजी कर सिर्फ 5 रन दिये और 4 विकेट हासिल किये।

भारत को ग्रुप-ए में अब अपना तीसरा मैच शुक्रवार को इसी मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

कनाडा, बांग्लादेश के बाद जापान के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

कनाडा, बांग्लादेश के बाद जापान के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

पहली बार अंडर-19 विश्व कप में भाग ले रही जापान ने अपने दूसरे ही मैच में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जापान की टीम ने अंडर-19 विश्व कप में किसी भी टीम की ओर से बनाये गये सबसे कम रनों के रिकॉर्ड में संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है। कनाडा और बांग्लादेश के बाद 41 रनों पर ऑल आउट होने वाली जापान अंडर-19 विश्व कप की तीसरी टीम बन गई है।

इससे पहले जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों का सामना सिर्फ 22.5 ओवर तक ही कर सकी और सिर्फ 41 रन ही बना सकी। भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवरों में पांच रन देकर चार विकेट लिए जबकि कार्तिक त्यागी को तीन विकेट मिले।

मैच में 2 बार बना हैट्रिक का मौका

मैच में 2 बार बना हैट्रिक का मौका

भारत और जापान के बीच इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के सामने 2 बार हैट्रिक जमाने का मौका बना, हालांकि भारतीय टीम ऐसा कर पाने में असफल रही। सबसे पहले कार्तिक त्यागी ने 5 रन के स्कोर पर जापान के कप्तान मार्कस थुरगेट को आउट किया। इसके बाद पांच रन के कुल योग पर ही रवि बिश्नोई ने नील डेट (0) को आउट किया। सात रन बनाने वाले शू नोगुची का विकेट 14 रन के कुल योग पर गिरा। शू को बिश्नोई ने बोल्ड किया। इसके बाद जापान ने 14 रन के कुल योग पर ही काजुमासा ताकाहाशी (0) का विकेट गंवाया। यह पहला मौका था जब रवि बिश्नोई हैट्रिक ले सकते थे।

19 रन के कुल योग पर इशान फार्टयाल (0) आउट हुए और इसी योग पर एश्ले थुरगेट (0) तथा देबाशीष साहू (0) भी चलते बने। जापान की टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। भारत की ओर से आकाश सिंह ने दो और विद्याधर पाटिल ने भी एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड से आखिरी ग्रुप मुकाबला खेलेगा भारत

न्यूजीलैंड से आखिरी ग्रुप मुकाबला खेलेगा भारत

भारत अपने पहले मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हरा चुका है, जबकि जापान को अपने पहले मैच से एक अंक मिला था। जापान अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उतरी थी, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया था।

Story first published: Wednesday, January 22, 2020, 8:53 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+