Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

U19 World Cup में होगा महामुकाबला, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, जानें कैसा है रिकॉर्ड

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप में शुक्रवार को फैसला हो गया कि मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारत के साथ कौन सी टीम भिड़ने वाली है। बेनोनी में खेले गये चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान और अफगानिस्तान की अंडर-19 टीमें भिड़ी और एक मजेदार लो स्कोरिंग मैच देखने को मिला। पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी में दमदार प्रदर्शन किया और फिर बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन की सुपर जीत पर कैफ-सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, सुपरओवर को लेकर जानें क्या बोले

इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने अब तक खेले गये चारों मैचों में जीत हासिल की है, वहीं पाकिस्तान की टीम का एक मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था, ऐसे में विश्व कप का बहुप्रतिक्षित महामुकाबला एक बार फिर से देखने को मिलेगा।

और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कैसा था शार्दुल ठाकुर का आखिरी ओवर, जिसने पलट दिया मैच

पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई अफगानिस्तान

पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने ढेर हो गई अफगानिस्तान

शुक्रवार को खेले गये चौथे और आखिरी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि सधी हुई शुरुआत के बावजूद अफगानिस्तान की टीम मौके को भुना नहीं पाई और 49.1 ओवर में 189 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान के लिये मोहम्मद आमिर खान ने सबसे ज्याजा 3 विकेट हासिल किये और फहाद के हिस्से दो विकेट आए। वहीं ताहिर हुसैन, अब्बास अफरीदी, आमिर अली, अकरम ने अफगानिस्तान का 1-1 विकेट हासिल किया।

अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पाया अफगानिस्तान

अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदल नहीं पाया अफगानिस्तान

अफगानिस्तान के लिये कप्तान फरहान जाखिल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए और इब्राहिम जादरान (11) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही और और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका जिससे टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई।

रहामनुल्लाह (29), आबिद मोहम्मदी (28), अब्दुल रहमान (30) ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

हुरैरा ने लगाया अर्धशतक, पाकिस्तान को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट

हुरैरा ने लगाया अर्धशतक, पाकिस्तान को दिलाई सेमीफाइनल की टिकट

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा (64) और हैदर अली (28) के दम पर शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 61 रन की साझेदारी की। हैदर अली को रन आउट कर अफगानिस्तान ने पहली सफलता हासिल की। 117 रन के कुल स्कोर पर नूर अहमद ने रोहेल नजीर (22) को आउट कर दूसरी सफलता दिलाई।

पाकिस्तान की टीम ने 10 रन ही जोड़े थे कि नूर अहमद ने फहाद मुनीर को भी LBW कर अफगानिस्तान को तीसरी सफलता दिलाई। इसी ओवर में पाकिस्तान के लिये शानदार पारी खेल रहे हुरैरा को नूर अहमद ने मांकड़िंग रन आउट कर पाकिस्तान को चौथा झटका दिया।

यहां पर लगा कि अफगानिस्तान की टीम वापसी कर सकती है लेकिन कासिम अकरम (नाबाद 25) और मोहम्मद हारिस (नाबाद 29) ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और 6 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत से होगा महामुकाबला, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

भारत से होगा महामुकाबला, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

अफगानिस्तान पर 6 विकेट से जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उसका मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से होगा। मौजूदा चैम्पियन चैंपियन भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच यह मुकाबला 4 फरवरी को पोटचेफ्सट्रूम में खेला जाएगा। भारत ने मंगलवार (28 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था।

अंडर-19 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमें 9 बार भिड़ चुकी हैं जिसमें से पाकिस्तान की टीम ने 5 बार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने 2006 विश्व कप के फाइनल में भारत को हरा कर अपना इकलौता खिताब जीता था जबकि 2010 में क्वार्टरफाइनल में हराया था। हालांकि भारत ने अंडर-19 विश्व कप में खेले गये पिछले 3 भिड़ंत में पाकिस्तान को जबरदस्त पटखनी दी है।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 13:45 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+