For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 World Cup: वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, यंग-सील्स की बदौलत 3 विकेट से जीता

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप में शनिवार को पूर्व चैम्पियन वेस्टइंडीज और तीन बार की खिताबी विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में कैरिबियाई टीम ने युवा बल्लेबाज नयीम यंग के 61 रनों की पारी की मदद से 3 विकेट से ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और महज 35.4 ओवर में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को 179 रन पर ढेर कर दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्वींसलैंड में पृथ्वी शॉ ने की रनों की बारिश, 22 चौके, 2 छक्कों की मदद से ठोके 150 रन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिये यह चेज आसान तो नहीं रही लेकिन नयीम यंग की जुझारु पारी से उसने इस स्कोर को 46 ओवर्स में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और विश्व कप में विजयी आगाज किया।

और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड

कैरिबियाई टीम ने कंगारुओं को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता

कैरिबियाई टीम ने कंगारुओं को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज काफी परेशान नजर आये। ऑस्ट्रेलिया के लिये सिर्फ 2 बल्लेबाजों फ्रैसर मैक्गर्क और पैट्रिक रोव ने जुझारु पारी खेली, जबकि मैकेंजी हार्वी ने भी 20 रन का योगदान दिया। इन 3 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को छू भी नहीं सका।

फ्रेसर मैक्गर्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 84 रन बनाये जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाये। फ्रेसर ने अपनी जुझारु पारी से ऑस्ट्रेलिया का कुछ सम्मान बचाने की कोशिश की, हालांकि दूसरे छोर से उन्हें साथ देने वाला वैसा कोई खिलाड़ी नहीं मिला। हालांकि निचले क्रम में पैट्रिक रोव ने 6 चौके की मदद से 40 रनों की बेहद अहम पारी जरूर खेली।

कैरिबियाई गेंदबाजों के सामने पस्त हुए कंगारु

कैरिबियाई गेंदबाजों के सामने पस्त हुए कंगारु

मैच में शुरुआत से ही कैरिबियाई गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे थे। ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट महज 10 रन पर खो दिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैकेंजी हार्वी और लचन हर्नी की किस्मत भी थोड़ी खराब रही। दोनों ही बल्लेबाज रन आउट शिकार हुए। दोनों बार मैक्गर्क के सीधे शॉट ने इन खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। मैक्गर्क ने सीधा शॉट खेला और गेंद फॉलो थ्रू में गेंदबाज के हाथ से लगकर विकेटों में लगी और यह दोनों खिलाड़ी रन आउट हो गये।

विंडीज के गेंदबाजों ने जेडन सील्स के नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन कर आस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर भी नहीं करने दिया। सील्स ने चार विकेट लिए फोर्डे ने भी तीन विकेट अपने नाम किए।

नयीम यंग की पारी से वेस्टइंडीज जीता

नयीम यंग की पारी से वेस्टइंडीज जीता

180 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम के लिये शुरुआत तो ठीक रही लेकिन वह नियमित अंतराल पर अपने विकेट खोती जा रही थी। वेस्टइंडीज के लिए नयीम यंग ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली। नयीम यंग ने 69 गेंदों का सामना कर 6 चौके और 1 छक्का लगाया। मैथ्यू फोर्डे ने 23 और लियोनाडरे जुलेन ने 20 रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया से लिए तनवरी सांघा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Sunday, January 19, 2020, 12:25 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+