
अंडर-19 विश्व कप ने बनाया बेहतर खिलाड़ी
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि बतौर खिलाड़ी अंडर-19 मेरे जीवन का वह दौर था जिसने मुझे जीवन में बहुत कुछ सिखाया। एक बेहतर खिलाड़ी बनाया।
कोहली ने कहा, 'मैंने हमेशा कहा है कि वह एक खिलाड़ी के रूप में मेरे विकास के लिहाज से मेरे करियर का सबसे अहम दौर था। यह दूसरा मौका था जब यू-19 विश्व कप का प्रसारण टीवी पर हो रहा था। कई लोग रन बनाते हैं और अच्छा करते हैं लेकिन जब आपको लोग खेलते हुए देख रहे होते हैं तो फिर बात कुछ और होती है।'
|
टीवी प्रसारण ने हमारे लिये कई मौकों को दिया जन्म
विराट कोहली ने कहा कि हम खुशनसीब थे कि हमारे टूर्नामेंट का प्रसारण टीवी पर किया गया जिसके चलते लोगों ने हमें प्रदर्शन करते देखा और हमें आईपीएल में खेलने का मौका मिला।
कोहली ने कहा, 'मैं शुक्रगुजार हूं कि वह टूर्नामेंट टीवी पर दिखाया गया था और इसकी बदौलत हम आईपीएल के लिए चुने गए थे। इसके बाद हमने सोचना शुरू किया कि हम भविष्य में कुछ कर सकते हैं। आप यह समझ लीजिए कि जब आपके सामने अच्छा करने का मौका होता है और दुनिया आपको देख रही होती है तो फिर आपके पास खुद को प्रोमोट करने का शानदार मौका होता है।'

5वीं बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया
विराट कोहली ने 19 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका में श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत कर रही अंडर-19 भारतीय टीम को विश्व कप की शुभकामनाएं दी हैं। भारत ने सबसे अधिक चार बार यह खिताब जीता है। अब यह यंग ब्रिगेड 5वीं बार इस खिताब को जीतने के लिये मैदान पर उतरेगी। इस साल का टूर्नामेंट स्टार स्पोटर्स 3 पर प्रसारित होगा।


Click it and Unblock the Notifications
