Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिग्गज भारतीय गेंदबाज का बयान- एक नवदीप से काम नहीं चलेगा, 4-5 गेंदबाज और लाओ ऐसे

नई दिल्ली: भारतीय टीम की नई तेज गेंदबाजी सनसनी नवदीप सैनी का डेब्यू वेस्टइंडीज टूर पर शानदार रहा है। माना जा रहा है कि सैनी भारतीय पेस बैटरी के अगले नायाब हीरे साबित हो सकते हैं। इसी बीच भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि नवदीप सैनी में वह सब कुछ है जो एक तेज गेंदबाज को अंतरराष्ट्रीय स्टेज पर चमकने के लिए चाहिए।

और चाहिए सैनी जैसे तेज गेंदबाज

और चाहिए सैनी जैसे तेज गेंदबाज

अमित मिश्रा ने एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बताया- 'नवदीप का भविष्य शानदार है और उनको अच्छे से तराशने की भी जरूरत है। उनका डेब्यू शानदार रहा, लेकिन मैं चाहता हूं हमारे पास कम से कम 4-5 नए गेंदबाज आएं जो हमको तेज गेंदबाजी के और विकल्प प्रदान कर सकें। सैनी निश्चित तौर पर एक विकल्प लग रहे हैं और पिछले एक साल से उनकी फॉर्म भी शानदार रही है। उनका आईपीएल सत्र भी अच्छा गया था, और उन्होंने अब मिले मौके को अच्छे से भुनाया है। मैं ऐसे चार-पांच तेज गेंदबाज और देखना चाहूंगा।'

'टी-20 विश्व कप की तैयारी शुरू करे टीम'

'टी-20 विश्व कप की तैयारी शुरू करे टीम'

बता दें कि 2013-14 सीजन में सैनी ने दिल्ली की रणजी टीम में चयन होने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2017-18 सीजन में दिल्ली को फाइनल तक पहुंचने में सैनी का अहम रोल रहा। वह 8 मैचों में 34 विकेट लेकर टीम के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी रहे थे। इसके साथ ही मिश्रा का यह भी मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को अब टी20 विश्व की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए।

डेविस कप: भारतीय टेनिस खिलाड़ियों का पाकिस्तान जाने से इंकार, मैच कहीं और कराने की मांग

मीडिल ऑर्डर पर मिश्रा की राय-

मीडिल ऑर्डर पर मिश्रा की राय-

मिश्रा ने कहा- युवाओं के साथ अनुभवहीनता एक समस्या होती है और मुझे लगता है कि युवाओं को इसके लिए पर्याप्त मैच खिलाकर आने वाले समय के लिए तैयार किया जा सकता है।' इसी बीच मिश्रा ने यह मानने से इंकार किया कि टीम का मीडिल ऑर्डर और स्पिन डिपार्टमेंट कमजोर है। उन्होंने कहा कि हमारे तेज गेंदबाज विश्व स्तरीय हैं और ऐसे ही स्पिनर्स हैं। मिडिल ऑर्डर के बारे में मिश्रा ने माना कि आप हर मैच में रन नहीं बना सकते हैं।

Story first published: Thursday, August 8, 2019, 13:51 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+