अपने 300वें ODI मैच में लारा का ये रिकॉर्ड तोड़कर विंडीज क्रिकेट के बॉस बने गेल
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई में केवल एक और मैच दूर खड़े हैं। ऐसे में गेल के लिए भारत के खिलाफ जारी मौजूदा सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है। बतौर बल्लेबाज वे इस सीरीज बहुत सफल नहीं हो सके हैं लेकिन उनके मैच दर मैच शानदार रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। गेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा दिया है। ये रिकॉर्ड क्रिकेट से उनकी विदाई के बाद लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

300वें मैच में फिर बना रिकॉर्ड
विंडीज बैटिंग पारी के 9वें ओवर के दौरान ही गेल ने जैसे ही खलील अहमद की पहली गेंद पर एक रन लिया वैसे ही वे वेस्टइंडीज की ओर से ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। गेल ने इसी के साथ ही ब्रायन लारा का 10 हजार 348 ODI रन बनाने का जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने जैसे ही यह रिकॉर्ड तोड़कर अपना बल्ला उठाया पूरे स्टेडियम में तालियां बजने लगी। आपको बता दें कि गेल पहले ही वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा ODI मैच खेलने के ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ चुके थे और ये उनका 300वां ODI मैच था।

ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कैरेबियाई
अब सभी की नजरें इस पर टिकी थीं कि गेल कब लारा के सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर शिवनारायण चंद्रपॉल का नाम है जिन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 8,778 रन बनाए। इसके बाद डेसमंड हेंस (8648) और विव रिचर्ड्स (6721) का नंबर आता है। इस तरह से गेल अब ना केवल वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा ODI (297) खेलने का रिकॉर्ड बना चुके हैं बल्कि सबसे ज्यादा ODI भी उनके नाम हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 25 शतक लगाए जो एक बार फिर से वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा शतक हैं।
INDvsWI: कोहली के एक शतक ने तोड़ डाले ODI क्रिकेट में ये 4 बड़े रिकॉर्ड

बड़ी है रिकॉर्ड की सूची
वेस्टइंडीज के लिए बनाए गेल के ODI रिकॉर्ड यहीं पर नहीं थमते। एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (225), सर्वाधिक छक्के (325) और आउटफील्ड में सबसे ज्यादा कैच (123) लेने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। जहां तक मैच की बात है तो गेल इस मैच में भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 24 गेंदों पर 11 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। भारत ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे बारिश के कारण घटाकर 46 ओवर में 270 रन कर दिया गया। कैरेबियाई टीम 42 ओवर में 210 रन बनाकर ढेर हो गई और भारत यह मैच डकवर्थ-लुईस नियम के चलते 59 रनों से जीत गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
