पाक के खिलाफ पुरुष टीम के रिकॉर्ड को बरकरार रखा है भारतीय महिला टीम ने
डर्बी। भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से ही महामुकाबला माना जाता है। फिर चाहें वो पुरुष टीम हो या महिला टीम। इंग्लैंड में जारी आईसीसी महिला विश्वकप में आज (2 जुलाई) भारत बनाम पाकिस्तान के बीच महामुकाबला है। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला टीम पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय पुरुष टीम से किसी भी तरह कम नहीं है।
दरअसल पुरुषों की तरह भारतीय महिला टीम ने भी विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा जीत हासिल की है। विश्वकप में दोनों के बीच अबतक दो मुकाबले हुए हैं। पहला 2009 और दूसरा 2013 में खेला गया था। दोनों ही बार टीम इंडिया के हाथ बाजी लगी है। वहीं दोनों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं और सभी में टीम इंडिया विजयी रही है। गौरतलब है कि आईसीसी के किसी भी विश्वकप में भारतीय पुरुष टीम आज तक पाकिस्तान से कभी भी नहीं हारी है।
पढ़ेंः- पाक के खिलाफ महामुकाबले से पहले मिताली राज ने दिया बड़ा बयान
मौजूदा विश्वकप में भारतीय महिला टीम ने अपने दोनों मैच बड़े अंतराल से जीते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मिताली राज की अगुवाई में भारतीय टीम की कोशिश जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होगी। मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। उसने पहले मुकाबले में तीन बार की मेजबान चैंपियन इंग्लैंड टीम को 35 रन से हराया था जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में सात विकेट से मात दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
