Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Womens T20 World Cup: पाकिस्तान को हरा सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में रविवार को साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान की महिला टीम को 17 रनों से हराकर इस टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है और साथ ही विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बना ली है। भारत के बाद विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचने वाली साउथ अफ्रीका दूसरी टीम बनी है। ग्रुप बी में खेले गये अपने पहले 3 मैचों में जीत हासिल कर साउथ अफ्रीका की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हुए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हरा दिया और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई।

इसके साथ ही पाकिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई हैं। पाकिस्तान को अपना आखिरी मैच थाईलैंड के खिलाफ खेलना है तो वहीं वेस्टइंडीज को अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।

और पढ़ें: IND vs NZ: रविंद्र जडेजा के सुपरमैन कैच पर सोशल मीडिया को याद आया धोनी का 7 साल पुराना ट्वीट

रविवार को खेले गये पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम सिडनी शो ग्राउंड स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 136 रन बनाए, जिसमें अफ्रीकी बल्लेबाज लाउरा वूल्वार्ड ने सर्वाधिक 53 रनों का योगदान दिया। इस विश्व कप में लाउरा का यह दूसरा अर्धशतक था। लाउरा के अलावा मेरीजेन काप ने 31 तथा मिगनॉन प्रीज ने 17 रन जोड़े।

लाउरा नें 36 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें उन्होंने पारी के अंतिम 8 गेंदों में 4 चौके लगाये और लड़खड़ा रही अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली की फ्लॉप बल्लेबाजी पर ट्रेंट बोल्ट का तंज, कहा- हम कामयाब हुए

पाकिस्तान की ओर से डियाना बेग ने दो विकेट लिए, जबकि अनाम अमीन, अइमान अनवीर, सैयदा शाह और निदा डार ने 1-1 सफलता हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर सकी और निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से कप्तान जावेरिया खान ने 31 और आलिया रियाज ने नाबाद 39 रन बनाए।

जावेरिया खान की 34 गेंदों की पारी में 4 चौके शामिल रहे, जबकि रियाज ने 32 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। इराम जावेद 17 रनों पर नाबाद रहीं।

और पढ़ें: PSL 2020: मुल्तान में जमकर बरसा यह अफ्रीकी बल्लेबाज, पीएसएल का सबसे तेज शतक लगा बनाये कई रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका की ओर से नोनकुलुलेको मियाबा, शैबनीम इस्माइल और कप्तान डेन निकेर्क ने एक-एक सफलता हासिल की। पाकिस्तान की दो बल्लेबाज रन आउट हुई।

Story first published: Monday, March 2, 2020, 13:11 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+