For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PSL 2020: मुल्तान में जमकर बरसा यह अफ्रीकी बल्लेबाज, पीएसएल का सबसे तेज शतक लगा बनाये कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान सुपर लीग के 2020 सीजन के 12वें मुकाबले में रनों की बरसात देखने को मिली। क्वैटा ग्लैडिएटर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला गया यह मुकाबला मुल्तान स्टेडियम पर खेला गया। जहां पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रिली रोस ने रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बरसाये। मुल्तान सुल्तांस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रिली रोस ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली और टीम को 199 के स्कोर तक पहुंचाया।

और पढ़ें: SA vs AUS: क्लासेन के शतक से जीता साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों से रौंदा

वहीं रनों का पीछा करने उतरी क्वैटा ग्लैडिएटर्स की टीम शेन वॉटसन और जेसन रॉय की धांसू पारियों के बावजूद 30 रन पीछे रह गयी और मैच हार गई।

और पढ़ें: IND vs NZ: काइल जैमिसन को मिल गई है भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी, बताया- क्यों हो रहे फ्लॉप

रिली रोस ने ठोंका पीएसएल का सबसे तेज शतक

रिली रोस ने ठोंका पीएसएल का सबसे तेज शतक

क्वैटा ग्लैडिएटर्स की ओर से मैदान पर उतरे रिली रोस ने महज 43 गेंद में 10 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह इस टूर्नामेंट में लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है। पीएसएल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में रिली रोसो ने अपने ही देश के कैमरुन डेलपोर्ट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

डेलपोर्ट ने पिछले साल इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगाया था। पीएसएल में शतक लगाने के मामल में रिली रोसो तीसरे विदेशी जबकि 5वें ओवर ऑल खिलाड़ी बने हैं।

रिली ने ऐसे पूरा किया शतक

मुल्तान सुत्लांस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हालांकि उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 48 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये थे। जीशन अशरफ (8) को नसीम शाह, जेम्स विंस (29) और मोइन अली (8) को बेन कटिंग ने आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रिली रोसो ने टीम के कप्तान शॉन मसूद के साथ पारी को संभाला और महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और अगली 20 गेंदों में शतक लगाकर नाबाद लौटे।

वॉटसन की विस्फोटक पारी भी नहीं दिला सकी जीत

वॉटसन की विस्फोटक पारी भी नहीं दिला सकी जीत

जवाब में बैटिंग करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 169 रन ही बना सकी। उसके लिए शेन वॉटसन ने सबसे अधिक 41 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। जब तक वह मैदान पर थे क्वेटा जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन जैसे ही ताहिर ने उन्हें आउट किया टीम की जीत की उम्मीदें धूमिल हो गईं। उनके बाद जेसन रॉय ने 30 रन बनाए। वह दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे।

Story first published: Monday, March 2, 2020, 13:09 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+