
न्यूजीलैंड को हरा सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया
आईसीसी विश्व कप के 18वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें सेमीफाइनल मैच में अपनी जगह पक्की करने के लिये भिड़ीं। 20वें ओवर तक खिंचे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 4 रन हराकर मैच जीता और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाए, जवाब में कीवी महिला टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 151 रन बना सकी। इस हार के साथ न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का इस टूर्नामेंट में सफर भी खत्म हो गया है।

सेमीफाइनल में जानें किससे भिड़ सकती है टीम इंडिया?
टूर्नामेंट के दोनों सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को खेले जाने हैं और दोनों मैच ही सिडनी के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने हैं। टीम इंडिया पहला सेमीफाइनल मैच खेलेगी। ग्रुप-ए से टीम इंडिया 8 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर रही है और उनका मुकाबला ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम के साथ होना है। मौजूदा समीकरण देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होना है।

जानें क्या कहता है प्वाइंटस टेबल का गणित
दक्षिण अफ्रीका को आखिरी लीग मैच 3 मार्च को खेलना है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम आखिरी लीग मैच जीतकर अजेय होकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी। दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के खाते में भी 6 प्वॉइंट्स हैं और इंग्लैंड के खाते में भी 6 प्वॉइंट्स हैं। इंग्लैंड के सभी मैच खत्म हो चुके हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मार्च को खेलना है। अगर दक्षिण अफ्रीका इस मैच में विंडीज को हरा देती है, तो यह तय हो जाएगा कि भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा और दक्षिण अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम होगी।


Click it and Unblock the Notifications
