WWC Final: वो लम्हा जब हाथ से निकली जीती बाजी
आईसीसी महिला विश्वकप 2017 का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया। जहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने से चूक गई और रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड को अपने पहले ही मैच में हराया था।
मिताली राज की अगुआई वाली भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में छह बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
पढ़ेंः- महिला विश्वकप 2017: क्रिकेटर नहीं डांसर बनना चाहती थी इंडियन कैप्टन मिताली राज
गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम अभी तक एक बार भी विश्वकप नहीं जीत पाई है। केवल 2005 में फाइनल तक का सफर तय किया था। जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और इस बार उसे इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा।महिला विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड द्वारा जीत के लिए दिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने पूनम राउत और स्मृति मंधाना की जोड़ी उतरी। लेकिन इस बार ये जोड़ी पहले लीग मैच की तरह बल्लेबाजी नही कर सकी। मंधाना खाता खोले बगैर श्रबसोल की गेंद पर बोल्ड हो गईं।
कप्तान का रन आउट होना पड़ा भारी
इसके बाद कप्तान मिताली राज भी महज 17 रन बनाकर रन आउट हो गईं। कप्तान मिताली के बाद बल्लेबाजी करने आईं सेमीफाइनल की हीरो रहीं हरमनप्रीत कौर, कौर ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। हालांकि इस बार कौर अपने तूफानी अंदाज में बैटिंग नहीं कर पाईं।
पूनम के आउट होते ही धुल गईं थी भारत की उम्मीदें!
लेकिन फिर भी उन्होंने ओपनर पूनम राउत के साथ मिलकर पारी को संभाला और 80 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गईं। ये भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट था। हालांकि ओपनर पूनम राउत ने कमाल की पारी खेली। लेकिन भारत के हाथ से मैच निकला पूनम के आउट होने के बाद से।
एक छोर से विकेट गिरते रहे, दूसरे छोर से पूनम पारी को संभाले खड़े रहीं। पूनम ने 115 गेंदों में 86 रन बनाए। बाउंड्री न निकलते देख पूनम ने स्ट्राइक को रोटेट करना जारी रखा। जिससे वे काफी थक भी गईं थी। यहां तक कि फिजियो को मैदान में आना पड़ा। 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूनम को श्रबसोल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
नहीं चला वेदा का बल्ला, जल्दी रन बनाने के चक्कर में खोया विकेट
पूनम के आउट होने के बाद लगा कि वेदा पारी को तेजी से आगे बढ़ा ले जाएंगी लेकिन उसके बाद वेदा भी 45वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गईं। इसके बाद भारत को संभलने का मौका नहीं मिला। हालांकि पारी का अंत होने से पहले दीप्ति शर्मा ने थोड़ा दमखम दिखाने की कोशिश की लेकिन वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं।
पढ़ेंः- महिला विश्व कप फाइनल से पहले मिताली के लिए आया विराट का स्पेशल मैसेज
पढ़ें मैच का लाइव अपडेटः-
भारत की पारी
- इतिहास रचने से चूकीं बेटियां, इंग्लैंड से मिली 9 रनों से हार
- अंतिम ओवरों में पहुंचा मैच, दीप्ति शर्मा भी आउट
- मुश्किल में भारत, 218 के स्कोर पर आठवां विकेट गिरा, रोमांचक हुआ मैच
- 201 के स्कोर पर भारत के सात विकेट गिरे, गोस्वामी आउट
- 200 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, वेदा भी आउट
- 196 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, सुषमा वर्मा आउट
- 191 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, शतक से चूकीं राउत
- दीवार बनीं पूनम राउत शतक के करीब, भारत बेहद मजबूत, स्कोर 40 ओवर के बाद 173/3
- पूनम बनीं दीवार, हरमन के बाद कृष्णमूर्ति ने संभाली पारी, भारत का स्कोर 159/3
- 138 के स्कोर पर भारत को लगा तीसरा झटका, फिफ्टी बनाकर हरमन आउट
- पूनम के बाद हरमन ने भी जड़ी फिफ्टी, रोमांचक हुआ मुकाबला
- पूनम की फिफ्टी, हरमन की शानदार बैटिंग, भारत मजबूत स्थिति में
- हरमन-पूनम के बीच 50 रन की साझेदारी, भारत के 100 रन पूरे, स्कोर 27 ओवर के बाद 106/2
- हरमन के सिक्स के साथ भारत का स्कोर 100 के करीब, 24 ओवर के बाद स्कोर 88/2
- कप्तान मिताली के आउट होने के बाद हरमन-पूनम ने संभाली पारी
- 43 के स्कोर पर भारत को लगा बड़ा झटका, कप्तान मिताली रन आउट
- भारत को लगा पहला झटका, फिर फ्लॉप साबित हुईं मंधाना
- जीत के लिए 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया
- इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए दिया 229 रनों का लक्ष्य
- 196 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा सातवां झटका, ब्रंट रन आउट
- इंग्लैंड के 6 विकेट गिरे, स्कोर 200 के करीब
- 164 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा छठा झटका, फिफ्टी बनाकर नताली आउट
- 146 के स्कोर पर आधी इंग्लैंड टीम पवेलियन लौटी, स्कोर 150 के पार
- 146 के स्कोर पर गोस्वामी ने दिलाई भारत को चौथी सफलता, टेलर आउट
- 3 विकेट जल्दी खोने के बाद इंग्लैंड की कसी हुई बल्लेबाजी, स्कोर 30 ओवर के बाद 133/3
- 63 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा तीसरा झटका, नाइट हुंई पूनम का शिकार
- 60 के स्कोर पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा, 23 रन बनाकर बीयुमोंट आउट
- 47 के स्कोर पर इंग्लैंड को लगा पहला झटका, विनफील्ड आउट
- इंग्लैंड की कप्तान हीथ नाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
- भारतीय महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- पूनम राउत, स्मृति मंधाना, मिताली राज (सी), हरमनप्रीत कौर, दिप्ती शर्मा, वेद कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा (डब्ल्यू), शिखा पांडे, झुलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकान, पूनम यादव।
- इंग्लैंड महिला टीम (प्लेइंग इलेवन):- लॉरेन विनफिल्ड, टेमी बेअमोंट, सारा टेलर (कीपर), हीथ नाइट (कप्तान), नेटली सावेवर, फ्रान विल्सन, कैथरीन ब्रंट, जेनी गुन, लौरा मार्श, अन्ना शर्बोल, एलेक्स हार्टले।
पढ़ेंः- VIDEO: फाइनल से पहले महिला टीम को तेंदुलकर के बेटे ने कराई नेट प्रैक्टिस!
पढ़ेंः- Preview: लॉर्ड्स पर इतिहास रचने उतरेंगी भारत की बेटियां
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

