Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

थम गया वक्त.. जब मैदान पर दिखे सचिन-अमिताभ..साथ-साथ

मुंबई। आईपीएल का रोमांच चरम पर है, ग्लैमर और खेल से भरपूर आईपीएल 8 में गुरूवार रात को वो पल आया जिसे देखकर हर किसी के दिल में केवल एक ही ख्वाहिश आयी कि काश...यह वक्त यहीं ठहर जाये, सैकड़ों की तादात में मौजूद वानखेड़े स्टेडियम के दर्शक केवल इस पल में पूरी जिंदगी को जी लेना चाह रहे थे.. जानते हैं क्यों..क्योंकि मैदान पर दो दिग्गज मौजूद थे, एक थे क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और दूसरे थे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन

अपनी-अपनी फील्ड के दो महानतम खिलाड़ियों के एक साथ देखकर पूरी मुंबई एकदम से पगला गई, हर तरफ केवल सचिन और अमिताभ का ही शोर सुनायी दे रहा था, एक पल के लिए तो लगा जैसे खेल ही रूक जायेगा। इन दोनों महान खिलाड़ियों की मौजूदगी उस समय और रोमांचक हो गई जब क्रिकेट के दुनिया के एक और नायाब हीरे मैदान में उनके साथ पहुंच गये, जी हां हम बात कर रहे हैं सुनील गावस्कर की। जिन्होंने सचिन-अमिताभ का एक छोटा सा लेकिन खूबसूरत इंटरव्यू लिया। दोनों ही कलाकारों ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनके सवालों के मजेदार जवाब दिये।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन अपनी नई फिल्म 'पीकू' के प्रमोशन के सिलसिले में यहां पहुंचे थे जबकि सचिन तो अपनी टीम मुंबई इंडियंस को चीयर करने के लिए वानखेडे़ पहुंचे थे। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल-8 के बेहद रोमांचक 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में पहुंचने की भी अपनी उम्मीद बरकरार रखी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+