पाकिस्तान के सात फुट गेंदबाज से निपटने के लिये स्टूल पर चढ़ी टीम इंडिया
एडिलेड। विश्वकप में भारत का पहला मुकाबला अपने धुर विरोधी देश पाकिस्तान से हैं, जब भी दोनों देशों के बीच में क्रिकेट भिंड़त होती है, दोनों देशों में इस मैच को लेकर दिलचस्पी काफी बढ़ जाती है। अब तक का रिकार्ड रहा है कि भारत कभी भी विश्वकप में पाकिस्तान से हारा नहीं है इसलिए इस बार भी वो अपने इस रिकार्ड को तोड़ना नहीं चाहता है।
इसलिए टीम प्रबंधन ने विशेष रूप से भारत के खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ लड़ने के लिए प्रैक्टिस करायी है। जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से पाकिस्तान के सात फुट लम्बे तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान से निपटने के लिए भारतीय बैट्समैनों को स्टूल पर चढ़कर बॉल फेंकी गई। इस प्रैक्टिस के दौरान कोच डंकन फ्लेचर, टीम निदेशक रवि शास्त्री, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी मौजूद थे और लगातार खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे थे।
भले ही टीम इंडिया कहे कि उसके लिए भारत-पाकिस्तान का मैच अन्य मैचों की तरह ही है लेकिन यह बात वो भी जानते हैं कि देश के लिए यह मैच कितना मायने रखता है। इसलिए उनकी पूरी कोशिश है कि वो अपने देश की जनता को निराश ना करें। मालूम हो कि भारत-पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को होने वाला है जिसकी सारी टिकटें दो गुने दामों में बिक गईं हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
