भारत के खिलाफ अब्दुल्ल रज्जाक ने की हद पार, विश्व कप की हार पर जानें क्या बोले
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में आयोजित किये गये आईसीसी विश्व कप 2019 में जहां भारतीय टीम का सफर बेहद शानदार रहा था वहीं पर पाकिस्तान के लिये किस्मत का खेल। जहां भारतीय टीम ने अपने लीग मैचो में इंग्लैंड के खिलाफ छोड़कर सभी मैचों में जीत दर्ज की थी वहीं पाकिस्तान की टीम का भविष्य भारत-इंग्लैंड मैच के नतीजे पर निर्भर था। भारत को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैन्स समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने इसे जानबूझकर हारना बताया था और दावा किया था कि पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस से बाहर करने के लिये भारत जान बूझकर इंग्लैंड के हाथों हारा है।
और पढ़ें: लियाम प्लंकेट को नजरअंदाज करने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ECB को लताड़ा, बताया शर्मनाक
विश्व कप की इस हार को 10 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी अभी भी उसी हार में अटके हुए हैं। अभी तक भारत पर बेकार का इल्जाम लगाने वाले इन खिलाड़ियों में पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी हद पार करते हुए आईसीसी से भारत पर जुर्माना लगाने की मांग की है।
और पढ़ें: खुशखबरी! खिलाड़ियों को मिली बड़ी राहत, मंत्रालय ने खेल पुरस्कारों के लिये किया बड़ा ऐलान

भारत पर लगे जुर्माना, धोनी ने जानबूझकर हारा मैच
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने जानबूझकर खराब बल्लेबाजी की थी और पाकिस्तान को सेमीफाइनल से बाहर करने के लिये जीते हुए मैच को गंवाने का काम किया। इतना ही नहीं इसको लेकर रज्जाक ने आईसीसी से भारत पर जुर्माना लगाने की भी मांग की है।
ARY न्यूज से बात करते हुए रज्जाक ने कहा,'हम सभी मैच देख रहे थे और हम सभी को लगा कि भारत जानबूझकर मैच हारा। मुझे लगता है कि आईसीसी को इसके लिए भारत पर फाइनल लगाना चाहिए। अगर कोई टीम सिर्फ इसलिये अंतर्राष्ट्रीय मैच जानबूझकर हारती है, ताकि दूसरी टीम क्वालिफाई ना कर सके तो इसके लिए उस टीम पर फाइन लगना चाहिए। अगर क्वालिटी गेंदबाज अपने स्तर के हिसाब से गेंदबाजी नहीं करते हैं। सही लाइन और लेन्थ पर बॉल नहीं डालते और ज्यादा रन देते हैं, तो ये नोटिस करने वाली बात है।'

पाकिस्तान को बाहर करने के लिये भारत ने रची साजिश
विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच हुए इस मैच का रिजल्ट जहां भारत के लिये कोई मायने नहीं रखता था वहीं पर इंग्लैंड के लिये यह करो या मरो का मामला था। अगर इस मैच को भारत जीत जाता तो पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में बने रहने का एक मौका रहता, हालांकि उसके लिये भी उसे बांग्लादेश से एक बड़ी जीत की दरकार थी। ऐसे में रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमियों को छिपाने के लिये पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय टीम की इस हार को उनके खिलाफ साजिश का नाम देते रहे हैं।
इस दौरान रज्जाक ने धोनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए कहा,‘इसमें शक की कोई बात ही नहीं है हमने तो उस वक़्त ही बोला था। सारे लोग कह रहे हैं, जितने क्रिकेटर हैं सब कह रहे हैं। एक आदमी जो छक्का मार सकता है, चौका मार सकता है लेकिन फिर भी वो रोक के खेलता है. तो पता चलता है कि नहीं...'

बेन स्टोक्स की आत्मकथा से फिर उठा विवाद
गौरतलब है कि हाल ही में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने अपनी आत्मकथा जारी की है जिसमें उन्होंने इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए लिखा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा ने इस मैच में जीतने की कोशिश करने वाली बल्लेबाजी नहीं की। जिसके बाद एक बार फिर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने राग अलापना शुरु कर दिया है।
आपको बता दें कि आईसीसी विश्व कप 2019 में खेले गये इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 338 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम 307 रन ही बना सकी और 31 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
