For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019: बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, बिना ODI खेले इस खिलाड़ी को मिली जगह

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के तहत इस समय दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले देशों में अपनी-अपनी विश्व कप टींमों की घोषनाओं का दौर चल रहा है। 15 अप्रैल को विश्व कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद अब बांग्लादेश ने भी अपनी विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम चुन ली है। जानकारी के लिए बता दें यह विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू हो रहा है।

अबु जायद नया चेहरा-

अबु जायद नया चेहरा-

बांग्लादेश ने जो टीम चुनी है उसमें खास बात है अबु जायद के रूप में एक नया चेहरा। अभी तक पांच टेस्ट मैच चुके जायद ने फिलहाल कोई वन डे मैच नहीं खेला है। इस तरह से बांग्लादेश के इस युवा गेंदबाज के लिए विश्व कप वनडे करियर शुरू करने का भी एक मंच होगा। जायद दाए हाथ से गेंदबाजी करते हैं और गेंद को स्विंग करने की काबिलियत उनको कारगर गेंदबाजी बनाती है। अपनी स्विंग का नमूना वे न्यूजीलैंड के दौरे पर बखूबी दिखा चुके हैं। ऐसे में जबकि इंग्लिश हालात भी स्विंग के अनुकूल होंगे तो यह गेंद टीम में अपनी योग्यता साबित कर सकता है।

मोसादेक हुसैन को भी मिली जगह-

मोसादेक हुसैन को भी मिली जगह-

जायद को टीम में तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद की जगह पर मिली है। अहमद को टखने की चोट के चलते कीवीलैंड पर भी शिरकत करने से वंचित रहना पड़ा था। इसके साथ ही उनको विश्व कप से पहले होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से भी बाहर रखा गया है। इस सीरीज में बांग्लादेश के अलावा आयरलैंड और वेस्टइंडीज हिस्सा लेंगे। इसके अलावा एक अन्य बड़ी खबर मोसाद्देक हुसैन की एंट्री है। मध्यक्रम के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के लिए अंतिम मैच 2018 में खेला था। हुसैन एक बैकअप ऑलराउंडर की भूमिका में टीम में शामिल होंगे।

युवा और अनुभव का मिश्रण-

युवा और अनुभव का मिश्रण-

अनेकों युवा खिलाड़ियों से सजी बांग्लादेशी टीम में शाकिब उल हसन, तामिम इकबाल, मुस्फिकर रहीम, महमदुल्लाह और कप्तान मशरफे मुर्तजा जैसे सीनियर खिलाड़ी भी हैं। जबकि युवा जोश की बात करें तो लिटन दास, मेहदी हसन मिर्जा, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान, सोम्या सरकार और जायद हैं। ये सभी खिलाड़ी 25 साल या उससे कम उम्र के हैं। विश्व कप की इस 15 सदस्यीय टीम के अलावा बांग्लादेश ने त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी एक नए चेहरे को जगह दी है। ये हैं नईम हसन, जिन्होंने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन अभी वनडे क्रिकेट में उन्होंने भी कोई मैच नहीं खेला है। यह त्रिकोणीय सीरीज डबलिन में होगी जो 5 मई से शुरू हो रही है और दो हफ्ते तक जारी रहेगी।

World Cup 2019 : 15 में कौन होंगे प्लेइंग 11 में, चीफ सिलेक्टर के इशारों को समझिए

विश्व कप के लिए पूरी टीम इस प्रकार है-

विश्व कप के लिए पूरी टीम इस प्रकार है-

मशरफे मुर्तजा (C), तमीम इकबाल, महमूदुल्लाह, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (VC), सौम्या सरकार, लिटन दास, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, रुबेल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसादेक हुसैन, अबू जायद

त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम- मशरफे मुर्तजा (सी), तमीम इकबाल, लिटन दास, सौम्या सरकार, मुश्फिकुर रहीम, महमदुल्लाह, शाकिब अल हसन (vc), मोहम्मद मिथुन, सब्बीर रहमान, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन मिर्जा, रुबिज जायद, नईम हसन, यासिर अली

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 16:57 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+