For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC World Cup 2019: ब्रेट ली ने बताया कौन होगा विश्व कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'

नई दिल्ली। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक अलग स्तर का दबाव होता है। रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज ने इस बात की पुष्टी भी की है कि भले ही भारत और इंग्लैंड जैसी टीमें कप जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हों लेकिन कप तो वहीं ले जाएगा जो बड़े टूर्नामेंट का दबाव झेलेगा। दूसरी और बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने भी कहा है कि भारत भले ही टॉप टीम में शामिल हो और उसके कप जीतने की उम्मीदें की जा रही हों लेकिन सच यही है कि सभी टीमें इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लालायित हैं।

कौन सा खिलाड़ी मारेगा बाजी-

कौन सा खिलाड़ी मारेगा बाजी-

टीमों के प्रदर्शन पर हो रही चर्चाओं के बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बताया है कि इस हाईप्रोफाइल प्रतियोगिता में कौन सा खिलाड़ी बाजी मार ले जाएगा। अगर आप सोच रहे हैं कि यह खिलाड़ी भारत के कप्तान विराट कोहली हैं तो आपको बता दें कि यह उम्मीद मत करिए। ब्रेट ली ने जो नाम चुना है वह पहले से कही ज्यादा बेहतरीन क्रिकेट खेलता हुआ नजर आ रहे हैं। पिछले विश्व कप में मार्टिन गुप्टिल ने 9 मैचों में 547 रन बनाए थे और मिशेल स्टॉर्क ने केवल 8 मैचों में 22 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। ये दोनों खिलाड़ी इस बार भी खेल रहे हैं लेकिन ब्रेट ली की लिस्ट में ये लोग शामिल नहीं हैं।

ब्रेट ली का 'मैन ऑफ द सीरीज'

ब्रेट ली का 'मैन ऑफ द सीरीज'

माना जा रहा है कि ये विश्व कप बल्लेबाजों का होगा और इंग्लिश हालातों को देखते हुए बड़े स्कोरिंग मैच होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। बल्लेबाजों की इस विश्व कप में कोई कमी नहीं है। विराट कोहली के अलावा रन मशीन रोहित शर्मा, क्रिस गेल, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर जैसे बल्लेबाज भी हैं जो रनों का पहाड़ खड़ा करने की कुव्वत रखते हैं। लेकिन ब्रेट ली का मानना है कि ये डेविड वार्नर होंगे जो इस बार रोके नहीं रूकेंगे। आईपीएल में अपनी फॉर्म और क्षमताओं की बानगी दिखाने वाले वॉर्नर को ही ब्रेट ली ने विश्व कप 2019 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बताया है।

World Cup 2019: कोहली और सरफराज ने की मुलाकात, भारत-पाक मैच पर दिया ये बयान

डेविड वार्नर, जिसकी आंखों में दिखी रनों की भूख-

डेविड वार्नर, जिसकी आंखों में दिखी रनों की भूख-

ली ने कहा, 'मैंने वार्नर में रनों की भूख देखी है। यह उनकी आंखों में दिखाई देती है, यह उनके शॉट्स में दिखाई देती है।' ली ने कहा कि वार्नर ना तो बैटिंग भूले हैं और ना ही अपना विकेट गंवा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल ली ने कहा कि वार्नर ने अपने आलोचकों को जवाब देने में बहुत आगे निकल चुके हैं।

Story first published: Friday, May 24, 2019, 16:26 [IST]
Other articles published on May 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+