World Cup 2019: कोहली और सरफराज ने की मुलाकात, भारत-पाक मैच पर दिया ये बयान
नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के लिए मंच सजकर तैयार हो गया है। क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट में भारत सहित सभी टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं। विश्व कप का शंखनाद भी हो चुका है और 24 मई से वार्म-अप मैचों भी खेले जाने शुरू हो जाएंगे। भारत का पहला वार्म-अप मैच 25 मई से शुरू होगा। इसी बीच लंदन में आईसीसी ने विश्व कप 2019 से जुड़े एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जहां सभी 10 कप्तान अपनी-अपनी टीम की जर्सी पहनकर पहुंचे थे। इस मौके पर टीमों के कप्तानों ने आपस में मुलाकात की और उन्होंने विश्व कप को लेकर कुछ दिलचस्प सवाल-जवाब भी दिए। इस मौके पर विराट कोहली और पाक टीम के कप्तान सरफराज अहमद भी एक दूसरे के समीप बैठे हुए थे।
|
लंदन में हुए 10 कप्तानों की मुलाकात-
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप के शुरुआती मैचों में बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद जताई लेकिन उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा आप पहली ही गेंद से प्रहार करते हुए टीमों को नहीं देखेंगे। इसी दौरान सभी कप्तानों से एक सवाल पूछा गया कि अगर आपको किसी और टीम खिलाड़ी को अपनी टीम में खिलाने का मौका मिले तो आप किसको खिलाना चाहेंगे। इस पर कोहली ने कहा, 'क्योंकि अब एबी डिविलियर्स नहीं खेल रहे हैं तो मैं फाफ डु प्लेसिस को अपनी टीम में देखना चाहूंगा।' जबकि बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने विराट कोहली को अपनी टीम में लेने की इच्छा जताई।
|
भारत-पाक मैच पर बातचीत-
इसी बीच जब बात भारत और पाक मैच की आई तो विराट कोहली और सरफराज ने अपने विचार प्रकट किए। सरफराज अहमद ने कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की हमेशा से प्रशंसको को प्रतीक्षा रहती है। लेकिन अगर आप खिलाड़ियों से पूछो तो उनका नजरिया बिलकुल अलग है। जब आप स्टेडियम में प्रवेश करते हैं तो प्रशंसकों के रोमांच को महसूस कर सकते हैं लेकिन मैदान पर कदम रखते ही सब पेशेवर हो जाते हैं।'
विश्व कप से पहले चमका अफगानी टीम का कप्तान, 6 विकेट लेकर दिलाई टीम को जीत

16 जून को है भारत-पाकिस्तान का मैच
वहीं इस मैच के बारे में विराट कोहली ने कहा कि यह हमारे लिए यह एक अन्य मैच है जिसे हम टीम के रूप में जीतना चाहते हैं। कोहली ने कहा, 'हां इसमें दबाव होता है क्योंकि स्टेडियम का माहौल काफी अलग होता है लेकिन केवल मुकाबला शुरू होने से पहले ही आप इसे महसूस करते हो। इसके शुरू होते ही यह हम सभी के लिए यह क्रिकेट का मैच बन जाता है।' आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को अपना लीग मैच खेलना है। भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलकर करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
