
पांड्या को लगी तेज रफ्तार से गेंद-
अब खबर आ रही है कि हार्दिक पांड्या भी फिटनेस संबंधी दिक्कत से प्रभावित हैं। पिछले कुछ महीनों में अपने खेल से खुद को विश्व कप का अहम खिलाड़ी साबित कर चुके पांड्या की फिटनेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दूसरे वार्म-अप मैच से ठीक पहले हो रहे नेट सेशन में थ्रो-डाउन गेंदबाजी के सामने हार्दिक ने अपनी बायी बगल (अंडरआर्म) चोटिल कर ली। जब वे बैटिंग कर रहे थे तब एक गेंद बहुत तेजी से ऊपर उठती हुई सीधे उनकी बायी बगल में जा टकराई।

वापस प्रैक्टिस पर नहीं जा पाए हार्दिक-
इस प्रहार के बाद पांड्या काफी तेज दर्द में दिखाई दिए और प्रैक्टिस सेशन से तुरंत वापस लौट गए। उसके बाद पांड्या को दोबारा अभ्यास के लिए आते हुए नहीं देखा गया लेकिन खबरों के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं थी। इसके बाद भी यह स्पष्टता नहीं हो पाई कि पांड्या बांग्लादेश के खिलाफ होने वाल दूसरा वार्म-अप मैच खेलेंगे या नहीं। ऐसे में अगर एतिहात के तौर पर पांड्या इस मैच में खेलते हुए नहीं दिखाई देते तो यह कोई आश्चर्य का विषय नहीं होगा।
सचिन ने दिया CAC से इस्तीफा, BCCI के लोकपाल ने किए हितों के टकराव के आरोप खारिज

टीम इंडिया ने किया जमकर अभ्यास-
आपको बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया ने बस से लंबी यात्रा के दौरान लंदन से कार्डिफ की यात्रा की थी और उसके ठीक अगले ही दिन सोफिया गॉर्डन में अभ्यास के लिए उतर गई थी। यहां टीम ने मजेदार फील्डिंग सत्र में भाग लिया और गेंद को स्टंप पर मारने की प्रैक्टिस भी की। इसके बाद बैटिंग सेशन शुरू हुआ। विराट कोहली सबसे पहले बल्लेबाजी करने आए। केदार जाधव और विजय शंकर को भी अभ्यास करते हुए देखा गया। धोनी ने भी स्पिनर्स के खिलाफ काफी अभ्यास किया।


Click it and Unblock the Notifications
