वर्ल्ड कप 2019 : 5 क्रिकेटर जिनके लिए ये होगा आखिरी विश्व कप
नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट विश्व कप है जो आईसीसी द्वारा आयोजित किया जाता है। बड़ा इसलिए भी, क्योंकि इसे चार साल बाद आयोजित किया जाता है जिसे पाने के लिए सभी टीमें आखिरी दम तक किसी भी टीम के साथ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहती हैं। हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बन सके। इस टूर्नामेंट का 12वां संस्करण इंग्लैंड में 30 जून से शुरू होगा। वहीं कुछ खिलाड़ियों का इसमें पहली बार शामिल होने का सपना साकार होगा तो कईयों के लिए यह आखिरी टूर्नामेंट होगा। तो आइए हम आपको उन 5 क्रिकेटरों के बारे में बताते हैं जिनके लिए यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

1. क्रिस गेल
विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का यह आखिरी वर्ल्ड कप होगा। गेल पिछले 20 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। यह साफ है कि वह मैदान पर अपनी ताकत इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं, लेकिन बढ़ती उम्र उन्हें रेगुलर खेलने की अनुमति नहीं दे रही। यह हमें पिछले आईपीएस सीजन में भी दिखने को मिला जब उनके घुटने नहीं दे रहे थे, जिस कारण वह विंडीज टीम से भी कई महीने तक बाहर रहे। ऐसे में 39 वर्षीय गेल का यह आखिरी वर्ल्ड कप होना तय है। उन्होंने हाल ही में खुद ऐलान किया कि वह वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

2. धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी विश्व कप होगा। पिछले कुछ समय से धोनी बल्ले से भी खास कमाल नहीं दिखा पा रहे। उनमें वो बात नहीं रही जो पिछले 2-3 साल पहले दिखती थी। धोनी ने क्रिकेट को सब कुछ दिया। धोनी एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट(वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रांफी) जीते हैं। 37 बर्षीय धोनी इस समय विराट कोहली को अपने गुण देने की कोशिश में है। यह तय है कि धोनी अब कभी भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उनका 2023 विश्व खेलना ना के बराबर है।

3. हाशिम अमला
साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला का भी यह आखिरी विश्व कप होगा। अमला ने लगभग 15 साल क्रिकेट को दिए। इस दाैरान उन्होंने कई बार टीम को जीत भी दिलाई, लेकिन अब उनकी बढ़ती उम्र और खराब प्रदर्शन उन्हें ज्यादा समय तक क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं दे रही। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के बहुत सारे रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अमला ने वनडे टेस्ट टी-20 हर तरह की क्रिकेट में अपना नाम बनाया है। साउथ अफ्रीका के लिए पारी शुरू करने की जिम्मेदारी बहुत सालों से निभाई है। लेकिन अब उनका करियर खत्म होने वाला है।
वर्ल्ड कप 2019: आसानी से नहीं हारेगा भारत, अगर ऐसी हो प्लेइंग इलेवन

4. शोएब मलिक
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शोएब मलिका का भी यह आखिरी विश्व कप होगा। मलिक खुद इस बात का ऐलान कर चुके हैं कि वह इस बड़े टूर्नामेटं के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। वह पिछले 20 सालों से क्रिकेट में अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी उम्र भी 37 साल हो गई। वह पाकिस्तान के लिए 35 टेस्ट, 279 वनडे और 111 टी20 मैच खेल चुके हैं।

5. लसिथ मलिंगा
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाजों में से एक लसिथ मलिंगा ने अपने खेल से पूरे क्रिकेट जगत में खास तरह की छाप छोड़ी है। मलिंगा पिछले करीब 13 साल से अपना जादू बिखेर रहे हैं, जिस दाैरान उन्होंने कई बार अपनी खतरनाक 'यार्कर' से विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया। मलिंगा अगर इस बार विश्व कप में खेलते हैं तो यह उनका आखिरी विश्व कप होगा। वह खुद भी कह चुके हैं कि उनकी फिटनेस अब उनका साथ नहीं दे रही। हो सकता है कि मलिंगा इसी साथ अंततरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लें, लेकिन घरेलू क्रिकेट वे खेलते रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
