
रेस 4 में होगा जाधव का स्पेशल रोल?
इसी दौरान ही रोहित ने अचानक से ऐसा संकेत दे दिया कि केदार जाधव बॉलीवुड की फिल्म 'रेस 4' में कोई भूमिका निभा सकते हैं। आपको बता दें कि 'रेस' एक बॉलीवुड फ्रेंचाइजी है जिसकी सीरीज खासी लोकप्रिय होती हैं। अब तक इस सीरीज की तीन फिल्में आ चुकी हैं और यदि अगली फिल्म बनती हैं तो वह रेस-4 होगी। रोहित शर्मा ने टीम बस में कि गई मस्ती की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी पोस्ट किया है।
|
रोहित की मस्ती का वीडियो-
रोहित वीडियो में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'जड्डू (रविंद्र जडेजा) के साथ में बैठे हैं रेस 4 के एक्टर। केदार, हमने सुना है आपको रेस 4 में कुछ ऑफर किया है, स्पेशल अपीयरेंस के लिए या और कुछ?' रोहित की इस बात का जवाब देते हुए जाधव कहते हैं, 'हां, अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। हम लोग बात कर रहे हैं उस पर। उम्मीद करता हूं कि कुछ महीने बाद आप लोगों के लिए सरप्राइज होगा।' इसके जवाब में रोहित खुश होकर कहते हैं कि हम इसके लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं और आपको ऑल द बेस्ट।
क्या अब भी अनफिट हैं केदार जाधव, विराट कोहली ने दिया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया के हैं मजबूत इरादे-
भारत को विश्व कप में अपना पहला लीग मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। भारत विश्व कप में अपने खिलाड़ियों की चोटों से भी जूझ रहा है। जाधव आईपीएल में लगी कंधे की चोट से अभी तक जूझ रहे हैं। इसके अलावा इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी दूसरे प्रैक्टिस मैच से ठीक पहले अपने अंडरऑर्म में चोट खा बैठे थे लेकिन अच्छी बात यह रही कि चोट ज्यादा गंभीर साबित नहीं हुई।


Click it and Unblock the Notifications
